फ्लैट वास्तु टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
वास्तु शास्त्र

Flat Vastu: फ्लैट खरीदने या सजाने से पहले चेक करें ये 5 दिशाएं, एक वास्तु चूक पड़ सकती है महंगी

Flat Vastu Tips: फ्लैट खरीदने या सजाने से पहले वास्तु की इन 5 दिशाओं का जरूर ध्यान रखें। एक छोटी सी वास्तु चूक घर की सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है।

सीमा कुमारी

Vastu Tips Before Buying Flat :आजकल शहरों में फ्लैट कल्चर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। चूंकि फ्लैट पहले से बने-बनाए मिल जाते हैं, लोगों के पास इतना समय नहीं है कि खुद का घर बना सके। इसलिए फ्लैट कल्चर को अपनाना बेहतर समझते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लैट की बनावट और उसमें रखी चीजों की दिशा आपके जीवन पर सीधा असर डालती है?

कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी वास्तु गलतियाँ कर बैठते हैं, जो घर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देती है। अगर आप भी फ्लैट में रहते हैं, तो ये 5 वास्तु टिप्स आपके लिए बेहद खास है। आइए जानते है इन वास्तु टिप्स के बारें में -

फ्लैट में रहने वाले लोग जरुर अपनाए ये वास्तु टिप्स

मुख्य द्वार का दिशा का ध्यान रखें

अगर आप अपने लिए फ्लैट खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले उसके मुख्य द्वार की दिशा का अवश्य ध्यान रखें क्योंकि मुख्य द्वार से ही सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्लैट का मुख्य द्वार उत्तर, पूर्व या उत्तर—पूर्व​ दिशा में होना शुभ बताया गया है। अगर फ्लैट का मुख्य द्वार इन दिशाओं में नहीं है तो दरवाजे के बाहर स्वास्तिक या ॐ क चिन्ह जरूर बनाएं। ये चिन्ह घर में निगेटिविटी को प्रवेश करने से रोकते हैं।

रसोई दक्षिण पूर्व दिशा में हो

जिस प्रकार मुख्य द्वार के लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर—पूर्व​ दिशा शुभ बताया गया है।ठीक उसी प्रकार रसोई का सही दिशा दक्षिण पूर्व दिशा मानी गई है। अगर आपके फ्लैट में रसोई दक्षिण पूर्व दिशा में नहीं है तो रसोई में चूल्हा इस तरह रखें कि खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो।

बेडरूम की दिशा दक्षिण-प​श्चिम हो

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, फ्लैट में मास्टर बेडरूम की सही दिशा दक्षिण-प​श्चिम होनी चाहिए। इस दिशा में बना बेडरूम मानसिक शांति और रिश्तों में मधुरता लेकर आता है। यदि फ्लैट में मास्टर बेडरूम इस दिशा में नहीं है तो कुछ नियमों का पालन जरूर करें. जैसे सोते समय सिर हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रखें।

वॉशरूम की सही दिशा

आमतौर पर फ्लैट्स में टॉयलेट व वॉशरूम सही दिशा में नहीं बने होते, बल्कि जहां जगह हो वहीं बना दिए जाते हैं जिसकी वजह से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, टॉयलेट व वॉशरूम उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होने चाहिए। यदि टॉयलेट गलत दिशा में है तो एक कांच की कटोरी में सेंधा नमक भरकर उसे वॉशरूम में रखें और 15 दिन में नमक को बदल दें ।

बालकनी और खिड़की भी होती हैं खास

वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्लैट में बालकनी या खिड़की उत्तर-पूर्व दिशा में होनी चाहिए। क्योंकि इस दिशा के जरिए सूर्य की किरणें और पॉजिटिविटी घर में प्रवेश करती हैं. अगर बालकनी दक्षिण या पश्चिम दिशा में है तो वहां अधिक से अधिक गमले लगाएं ताकि निगेटिव एनर्जी कम हो।वॉशरूम की सही दिशा

आमतौर पर फ्लैट्स में टॉयलेट व वॉशरूम सही दिशा में नहीं बने होते, बल्कि जहां जगह हो वहीं बना दिए जाते हैं जिसकी वजह से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, टॉयलेट व वॉशरूम उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होने चाहिए। यदि टॉयलेट गलत दिशा में है तो एक कांच की कटोरी में सेंधा नमक भरकर उसे वॉशरूम में रखें और 15 दिन में नमक को बदल दें ।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM