सूर्य गोचर 2026 फोटो.सोशल मीडिया
ग्रह गोचर

Surya Gochar 2026: सितंबर से इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर से लेकर कमाई तक में होगा फायदा

Surya Gochar Rashifal: 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के साथ युति से बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार 5 राशियों राशि वालों के लिए यह समय खास रह सकता है।

रीता राय सागर

Surya Gochar In Kanya Rashi: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का एक राशि से निकलकर दूसरे राशि में प्रवेश को अहम खगोलीय घटना मानी जाती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। 17 सितंबर 2026 को सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक वहीं बने रहेंगे। कन्या में पहले से बुध की स्थिति के कारण सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। जिसका असर मिथुन, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद होगा।

सूर्य का कन्या में जाना इतना खास क्यों?

ग्रहों के राजा सूर्य करीब हर एक माह में राशि बदलते हैं। इस बार 17 सितंबर 2026 को सूर्य कन्या राशि में पहुंचेंगे और करीब एक महीने यानी 17 अक्टूबर तक यहां रहेंगे। खास बात यह है कि कन्या में पहले से बुध मौजूद हैं। सूर्य और बुध की यह युति बुधादित्य योग बनाएगी।

मिथुन: घर की चिंता के बीच मिल सकता है सुकून

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर चौथे भाव में होगा। यह भाव घर, परिवार और सुख-सुविधाओं से जुड़ा होता है। ऐसे में घर से जुड़ा कोई पुराना काम आगे बढ़ सकता है। संपत्ति या वाहन को लेकर फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यात्राएं और नई जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं।

कन्या: अब खुद को साबित करने का मौका

इस गोचर का सबसे सीधा असर कन्या राशि पर देखने को मिल सकता है, क्योंकि सूर्य कन्या राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं। यह समय पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास और काम में पहचान बढ़ाने वाला हो सकता है। अटके काम आगे बढ़ने और करियर में प्रभाव बढ़ने के संकेत भी दिख रहे हैं।  

वृश्चिक: पुरानी मेहनत का फायदा मिल सकता है

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर आय और लाभ से जुड़े क्षेत्र को एक्टिव कर सकता है। यानी जिस काम का परिणाम काफी समय से नहीं मिल रहा था, वह पूरा हो सकता है। नए कॉन्टैक्ट बनेंगे, काम के नए मौके मिल सकते हैं और पुराने प्रयास का फायदा मिलने की भी संभावना है।

धनु: ऑफिस में आपकी बात को मिलेगा वजन

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर करियर के दसवें भाव में होगा। इसलिए इस राशि के लिए सूर्य गोचर बाकी राशियों से थोड़ा ज्यादा करियर के दृष्टिकोण से बेहतर हो सकता है।  नई जिम्मेदारी, अधिकार बढ़ना या किसी बड़े व्यक्ति से प्रशंसा मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने से फायदा मिल सकता है जबकि कारोबारियों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार आने के संकेत हैं।  

मकर: भाग्य के साथ आगे बढ़ने का मौका

मकर राशि के लिए सूर्य नौवें भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष में इसे भाग्य, उच्च शिक्षा, धर्म और लंबी यात्राओं से जोड़ा जाता है। इसलिए इस दौरान कोई यात्रा, पढ़ाई से जुड़ा फैसला या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकती है। घर में कोई शुभ काम भी हो सकता है।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल