दिसंबर में ग्रह परिवर्तन (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्रह गोचर

दिसंबर 2026 में 5 बड़े ग्रह परिवर्तन, राहु-केतु से लेकर शनि-गुरु तक बदलेंगे चाल; इन 6 राशियों पर रहेगी खास नजर

Planetary Transit: दिसंबर में राहु-केतु राशि बदलेंगे, शनि मार्गी और गुरु वक्री होंगे। 5 दिसंबर को राहु मकर और केतु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य-बुध के गोचर के साथ जानिए छह राशियों पर प्रभाव।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • 5 दिसंबर को राहु मकर और केतु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

  • 11 दिसंबर को शनि मीन राशि में मार्गी होंगे।

  • 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में वक्री होंगे।

  • 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास शुरू होगा।

  • 22 दिसंबर को बुध धनु राशि में गोचर करेंगे।

December 2026 Grah Gochar: साल 2026 का आखिरी महीना ज्योतिषीय लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। दिसंबर में एक-दो नहीं, बल्कि पांच बड़े ग्रह परिवर्तन होने की बात कही जा रही है। महीने की शुरुआत में राहु-केतु राशि बदलेंगे, इसके बाद शनि अपनी वक्री चाल समाप्त कर मार्गी होंगे। वहीं देवगुरु बृहस्पति वक्री होंगे। महीने के मध्य में सूर्य और आखिरी दिनों में बुध का राशि परिवर्तन होगा।

ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है, जबकि शनि को कर्म और न्याय, गुरु को ज्ञान और समृद्धि, सूर्य को आत्मविश्वास और मान-सम्मान तथा बुध को बुद्धि और कारोबार का कारक बताया गया है।

ऐसे में दिसंबर की इन ग्रहों की हलचलों को नए साल 2027 से पहले खास माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन बदलावों का असर सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। वहीं राहु-केतु के गोचर को मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

दिसंबर 2026 में कब-कब बदलेंगी ग्रहों की चाल?

1. 5 दिसंबर: राहु-केतु का राशि परिवर्तन, मकर-कर्क में करेंगे प्रवेश

दिसंबर के पहले सप्ताह में राहु और केतु करीब 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 5 दिसंबर की रात राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में और केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह समय भारतीय मानक समय के अनुसार रात करीब 10:32 बजे बताया गया है।

ज्योतिष में राहु को महत्वाकांक्षा, भौतिक सुख और अचानक होने वाली घटनाओं से जोड़ा जाता है। वहीं केतु को आध्यात्मिकता, वैराग्य और आत्मचिंतन का कारक माना जाता है। राहु का मकर राशि में जाना करियर, नौकरी और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों को महत्वपूर्ण बना सकता है। वहीं केतु का कर्क राशि में प्रवेश परिवार, घर और भावनात्मक जीवन पर ध्यान बढ़ा सकता है।

इन 6 राशियों के लिए गोचर माना जा रहा है शुभ

ज्योतिषीय फलादेश के अनुसार, मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का यह परिवर्तन कई नए अवसर लेकर आ सकता है।

  • मेष: नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। संपत्ति और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी रखें।

  • वृषभ: नौकरी या काम के सिलसिले में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

  • सिंह: आर्थिक स्थिति में सुधार और पुरानी परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें।

  • कन्या: करियर में बदलाव और मनचाही जगह पर ट्रांसफर के अवसर मिल सकते हैं।

  • वृश्चिक: कामकाज में नई दिशा मिल सकती है। लंबे समय से अटकी समस्याओं के समाधान के रास्ते खुल सकते हैं।

  • मीन: निजी और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। रिश्तों और वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लें।

2. 11 दिसंबर: शनि होंगे मार्गी, अटके कामों में आ सकती है तेजी

दिसंबर की दूसरी बड़ी ज्योतिषीय घटना शनि की चाल से जुड़ी है। 11 दिसंबर को शनि मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। जुलाई 2026 से शनि इसी राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। उनकी चाल सीधी होने के बाद नौकरी, कारोबार, जिम्मेदारियों और लंबे समय से अटकी योजनाओं को लेकर नई परिस्थितियां बनने की ज्योतिषीय मान्यता है।

शनि को कर्मफल और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि के मार्गी होने को मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारियों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जाता है।

3. 13 दिसंबर: देवगुरु बृहस्पति होंगे वक्री

देवगुरु बृहस्पति 13 दिसंबर को सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। गुरु को ज्ञान, शिक्षा, धन, विवाह और संतान का कारक माना जाता है। उनकी चाल में बदलाव के बाद पुराने फैसलों और अधूरी योजनाओं पर दोबारा विचार करने की स्थिति बन सकती है।

विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और कारोबारियों के लिए यह समय अपनी योजनाओं की समीक्षा करने का हो सकता है। हालांकि, गुरु की वक्री चाल का प्रभाव हर राशि पर अलग-अलग माना जाता है।

4. 16 दिसंबर: सूर्य का धनु राशि में गोचर, शुरू होगा खरमास

सूर्य 16 दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन को धनु संक्रांति कहा जाता है। इसी के साथ हिंदू मान्यताओं के अनुसार खरमास की शुरुआत होगी।

खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों को लेकर पारंपरिक रूप से परहेज किया जाता है। इस अवधि में पूजा-पाठ, दान और धार्मिक गतिविधियों को विशेष महत्व दिया जाता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पिता और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है।

5. 22 दिसंबर: बुध का धनु राशि में प्रवेश, सूर्य के साथ बनेगी युति

दिसंबर के आखिरी दिनों में बुध 22 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध को बुद्धि, वाणी, लेखन, संवाद और कारोबार का कारक ग्रह माना जाता है। इस गोचर के बाद धनु राशि में सूर्य और बुध की युति बनेगी।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसका संबंध शिक्षा, व्यापार, नौकरी और संवाद से जुड़े मामलों से देखा जाता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है, जबकि कारोबारियों के लिए लेन-देन और नई योजनाएं महत्वपूर्ण रह सकती हैं।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा