शुक्र का चित्रा नक्षत्र प्रवेश (सौ.सोशल मीडिया)
राशिफल

25 अगस्त से बदल सकती है इन 4 राशियों की बाजी, शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश देगा बड़ा लाभ

Shukra Gochar: 25 अगस्त से शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस गोचर से 4 राशियों की किस्मत बदल सकती है।

सीमा कुमारी

Shukra Gochar August 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, सौंदर्य, धन, कला और प्रेम का कारक बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि,शुक्र ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है।

इस समय शुक्र कन्या राशि में विराजमान है। वहीं 25 अगस्त को शुक्र हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जााएंगे। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि 11 सितंबर तक किन राशियों को इस गोचर से बड़ा फायदा मिलने वाला है ?

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा ?

वृषभ राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन होने से वृषभ राशि के जातको की पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी। वृषभ राशि के स्वामी भी शुक्र देव है। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप व्यापार करते हैं, तो इससे आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है।

इसके अलावा, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और रिश्ते में चल रहे मनमुटाव भी दूर होगा। कुल मिलाकर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है।

मकर राशि

अगर दूसरी राशि की बात करें तो, शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर मकर राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या मनचाहा इंक्रीमेंट मिलने की पूरी संभावना है. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नया वाहन, आभूषण या इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

बताया जा रहा है कि, तुला राशि के जातको के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला हैं। राशि तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। चित्रा नक्षत्र में शुक्र का आना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा।

समाज और कार्यस्थल पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। लोग आपके निर्णयों और कामों की तारीफ करेंगे। कला, फैशन, मीडिया या डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट या सफलता मिल सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का यह गोचर आपकी वाणी और धन के भाव को प्रभावित करेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी।

आपकी बोलचाल में मिठास और आकर्षण बढ़ेगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और व्यापारिक सौदे आसानी से तय होंगे।

शुभ फल पाने के लिए क्या उपाय करें?

मां लक्ष्मी की पूजा करें

शुभ फल पाने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं ।

ऊं शुं शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें

इसके अलावा, शुभ फल पाने के लिए रोजाना ऊं शुं शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

जरूरतमंद को दान करें

शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को चावल, दूध, सफेद वस्त्र या मिश्री का दान करें।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा