सितंबर महीने का ग्रह गोचर  (सौ.सोशल मीडिया)
राशिफल

सितंबर में ग्रहों की ‘तिकड़ी’ करेगी बड़ा खेल, 3 राजयोग इन 5 राशियों के लिए खोलेंगे तरक्की के नए दरवाजे

Grah Gochar 2026: सितंबर 2026 में कई ग्रहों के गोचर से महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ग्रहों की ‘तिकड़ी’ से बनने वाले 3 राजयोग 5 राशियों के लिए नए अवसरों के रास्ते खोल सकते हैं।

सीमा कुमारी

Grah Gochar Ka Rashiyon Par Asar: अगस्त का महीना समाप्त होने वाला है। इसके तुरंत बाद सितंबर का नया महीना शुरू हो जाएगा। ज्योतिष के लिहाज से सितंबर महीना काफी अहम रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से 12 राशियों के लिए काफी खास हो सकता है। माह के आरंभ में ही शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव से इस दौरान तीन प्रमुख राजयोग बनने जा रहे हैं। इन शुभ योगों का असर धन, करियर, कारोबार, संपत्ति और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं सितंबर माह किन राशियों के लिए हो सकता है शुभ?

सितंबर में बन रहे है 3 राजयोग

ज्योतिषयों के अनुसार, सितंबर में बुध के अपनी राशि कन्या में प्रवेश करने से भद्र राजयोग बनेगा। वहीं शुक्र से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। महीने के आखिर में बुध और शुक्र की तुला राशि में युति से लक्ष्मी नारायण योग बनने की स्थिति रहेगी । इन ग्रह योगों को ज्योतिष में शुभ माना जाता है।

सितंबर माह किन राशियों के लिए हो सकता है शुभ?

वृषभ राशि

ज्योतिष के लिहाज से सितंबर में बनने वाले राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए राहत और सफलता लेकर आ रहा है। प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रो को अच्छे परिणाम मिल सकते है।

बताया जा रहा है कि, कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ के नए मौके मिल सकते है। इस दौरान विरोधियों का प्रभाव भी कम हो सकता है।  दोस्तों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी भी दूर होने के योग बन सकते है।

तुला राशि

इसके अलावा, तुला राशि वालों के लिए भी सितंबर में बनने वाले राजयोग विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। महीने के अंतिम चरण में बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग सुख-सुविधाओं और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते है। वहीं कारोबारियों के लिए भी मुनाफे के नए रास्ते खुलने की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर में बनने वाले राजयोग विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। आप वाहन और संपत्ति इस दौरान खरीद सकते हैं। आपके फैसले सही होंगे, इसलिए करियर में भी नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी। बताया ये भी जा रहा है कि, करियर में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। विदेश यात्रा से भी लाभ होगा।

कर्क राशि

अगर बात कर्क राशि के जातकों की करें तो सितंबर महीना कर्क राशि वाले के लिए शुभ और संतोषजनक रहने वाला हैं। लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आपको नई योजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरित करेगी। आपकी मेहनत सही दिशा में आगे बढ़े तो आर्थिक लाभ मिल सकता हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी सितंबर का महीना संतोषजनक रह सकता हैं। नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। गुरु की अनुकूल स्थिति से लाभ की संभावना है, करियर और नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने के योग बताए गए हैं।

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार