8 September 2026 Rashifal: हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है, जो भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त करने का सबसे शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन महादेव की साधना और व्रत करने से साधक को सभी मनोकामना पूरी होती है।
ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार 8 सितंबर 2026 को पड़ने वाली भौम प्रदोष व्रत कुछ राशियों के लिए फलदायी रहने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि किन राशियों के लिए खास रहेगा भौम प्रदोष व्रत।जानिए
मेष राशि के जातकों के लिए भौम प्रदोष व्रत बहुत ही शुभ एवं मंगलकारी रहने वाला है। स्वामी ग्रह मंगल की कृपा से आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से करियर में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
अगर बात मकर राशि के जातकों की करें तो भौम प्रदोष का यह योग करियर और धन दोनों ही क्षेत्रों में भाग्य का द्वार खोलने वाला साबित होगा। आपकी मेहनत और लगन का पूरा फल इस दौरान देखने को मिलेगा।
भौम प्रदोष वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यंत फलदायी रहने वाला है। भगवान शिव और हनुमान जी की विशेष कृपा से आपकी पुरानी वित्तीय समस्याएं समाप्त होंगी। आय के नए स्रोत खुलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह भौम प्रदोष अत्यंत फलदायी रहेगा। जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार में साझेदारी से बड़ा लाभ होगा और पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा।