9 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वृषभ को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, कुंभ को उच्च अध्ययन में लाभ, जानें आज का भविष्यफल

Daily Horoscope: 9 अक्टूबर 2026 को कई राशियों को प्रतियोगी परीक्षा, उच्च अध्ययन, व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य, परिवार और विवादों में सावधानी बरतनी होगी।

अपूर्वा नायक

Daily Horoscope 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज कई राशियों के लिए सफलता और लाभ के योग बन रहे हैं।

प्रतियोगी परीक्षा, उच्च अध्ययन और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं कुछ जातकों को पारिवारिक मतभेद, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

मेष

सामूहिक कार्यों में सभी की सहमति से आगे बढ़ना हितकर रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले सुलझेंगे। बीते कल की अपेक्षा आज के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करके काम करना लाभदायक रहेगा।

वृषभ

वृषभ राशि वाले जातक दूसरों की बातों में आकर अपनों से दूरी न बनाएं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी उचित बात को बल मिलेगा। निराशा से बचें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बन सकती है।

मिथुन

वित्तीय मामले सुलझेंगे। कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जिससे बाहर जाने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें।

कर्क

व्यापारिक सौदेबाजी लाभदायक रहेगी। पारिवारिक आयोजनों से प्रसन्नता मिलेगी। विवाद के समय संयम रखें। खर्च की अधिकता के कारण मन अशांत रह सकता है।

सिंह

मधुर वाणी से आप सभी का दिल जीत लेंगे। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। नई परेशानी के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है। सावधानी से काम करें।

कन्या

बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता बढ़ सकती है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग आपकी मदद करेगा।

तुला

तुला राशि वाले मित्रों की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। नई जगह पर खुद को असहज महसूस कर सकते हैं। पुराने कार्यों को व्यवस्थित करें। नए काम को स्वरूप देने का प्रयास सफल रहेगा।

वृश्चिक

तनाव दूर होगा। विपरीत परिस्थितियों में समझौता करना उचित रहेगा। जिस मामले में आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। संयम बनाए रखें।

धनु

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। मानसिक संतोष और प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर

मित्रों के बीच हुई कहासुनी से दुख हो सकता है। भय से छुटकारा मिलेगा। लाभ होगा, लेकिन अपेक्षाकृत कम रहेगा। लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए वाद-विवाद से बचें।

कुंभ

उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। रुके हुए मामलों में गति आएगी। स्वास्थ्य में ताजगी और उत्साह बना रहेगा।

मीन

लोग झूठ बोलकर आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। अधिक जोड़-तोड़ करने से नुकसान हो सकता है। निजी मामलों को स्वयं संभालना बेहतर रहेगा।

व्यापार भविष्य

आश्विन कृष्ण चतुर्दशी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना और बाजरा के भाव में तेजी रहने के संकेत हैं। गुड़ और खांड में घट-बढ़ बनी रह सकती है। सोना-चांदी की चाल में सुधार होगा। सरसों, तिल और तेल में सामान्य तेजी रहने की संभावना है।

भाग्यांक- 2354

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?