8 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कुंभ की पूरी होगी कामना, कन्या को लाभ, वृश्चिक को मिलेगी नई जिम्मेदारी

Daily Horoscope: 8 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए सफलता, आर्थिक लाभ और रुके काम पूरे होने का संकेत दे रहा है। वहीं कुछ जातकों को कार्यस्थल के तनाव, यात्रा और विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

अपूर्वा नायक

Daily Horoscope 8 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज कई राशियों को कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में सफलता मिल सकती है।

कुछ जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं कार्यस्थल पर तनाव, यात्रा और विरोधियों को लेकर कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।

मेष

घरेलू आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बिखरे हुए कार्यों को समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। दायित्वों का निर्वहन करने में सफल रहेंगे। आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ

कानूनी मामले आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। योजनाओं का विकास होगा। महिला वर्ग का सहयोग आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

मिथुन

कर्जदारी से छुटकारा मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की सलाह से हिम्मत बढ़ेगी। दूर की यात्रा सावधानीपूर्वक करें। उलझनों से छुटकारा मिलने से मानसिक राहत मिलेगी।

कर्क

नजदीकी कार्यों के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है। आप जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी वर्ग सक्रिय रह सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

सिंह

आप जैसा चाहते हैं, वैसा हो पाना थोड़ा मुश्किल रहेगा। विरोधी प्रबल हो सकते हैं। हालांकि पारिवारिक वातावरण आनंदमय बना रहेगा। रोगी के स्वास्थ्य में सुधार होने से चिंता कम होगी।

कन्या

कन्या राशि वाले जातकों को कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वैभव और सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। जोखिम वाले कार्यों में सतर्कता बरतना उचित रहेगा। लाभ अच्छा होने के योग हैं।

तुला

मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। पारिवारिक निकटता बढ़ेगी। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आकस्मिक रूप से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक

टालमटोल के कारण कामकाज में परेशानी बढ़ सकती है। बुजुर्गों का दिशा-निर्देश लाभकारी रहेगा। कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु

मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में आपसी तनाव और मनमुटाव के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय सफल होने के योग हैं, लेकिन विवेक से काम लेना बेहतर रहेगा।

मकर

निजी कार्यों को टालने से समस्या बढ़ सकती है। मामूली बात पर आपसी कहासुनी होने की आशंका है। शांतिपूर्वक काम निकालना लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ कम रह सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि वालों की किसी कामना की पूर्ति होगी। यात्रा में लाभ मिलने के योग हैं। किया गया प्रयास सफल रहेगा। आर्थिक कार्यों में यश प्राप्त होगा। साहस और आत्मविश्वास बनाए रखें।

मीन

करियर में सफलता के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कोई बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। महत्वाकांक्षा पूरी होने के योग हैं। दूर की यात्रा हो सकती है।

व्यापार भविष्य

आश्विन कृष्ण त्रयोदशी और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सभी प्रकार के अनाजों, जौ, ज्वार, मक्का और बाजरा आदि के भावों में जोरदार तेजी रहने के संकेत हैं। तिल और सरसों के भाव में समानता बनी रह सकती है।

भाग्यांक- 1476

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय