10 अक्टूबर 2026 आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वृषभ को नौकरी में सफलता, तुला को आकस्मिक धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Daily Horoscope: 10 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए तरक्की, मान-सम्मान और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। वृषभ को नौकरी में सफलता और मेष को प्रॉपर्टी विवाद से राहत मिल सकती है।

अपूर्वा नायक

Daily Horoscope 10 October 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए तरक्की, मान-सम्मान और सफलता के अवसर लेकर आ सकता है।

नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों को आकस्मिक धन लाभ होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सहयोग और मधुरता बनी रहेगी। हालांकि, कुछ जातकों को खर्च और कार्यस्थल की चुनौतियों पर ध्यान देना होगा।

मेष

मेष राशि वाले जातकों को मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद हल होगा। धार्मिक कार्यों में यश और मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का साथ उपयोगी साबित होगा।

वृषभ

तरक्की के अवसर मिलेंगे। जिससे आप अपने मन की बात कहना चाहते हैं, उनसे खुलकर बात करें। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

मिथुन

अनुभवी लोगों का साथ सुखद रहेगा। कार्यों में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग से शत्रुओं की बाधा दूर हो सकती है।

कर्क

घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह

बातचीत में सावधानी रखें और धैर्य से काम लें। अनावश्यक खर्च के कारण चिंता हो सकती है। किसी उत्सव में शामिल होने का योग है। मनोरंजन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या

जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। पुराना विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। नियमितता बनाए रखते हुए कार्य करें।

तुला

योजनाओं को लागू करने का सही समय है। नए संपर्कों से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले जातकों को जीवनसाथी की मदद से मुश्किल रास्ते आसान होंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें। सुख-ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है। प्रवास के योग बन रहे हैं।

धनु

सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित सुख मिलने के योग हैं।

मकर

कार्यालय के कार्यों की अधिकता रह सकती है। आवेश में लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है। विरोधी पक्ष के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें।

कुंभ

मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद और आनंददायक रहेगा। लाभ होने के योग हैं।

मीन

भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रियजनों की मदद से कार्य पूरे होंगे। लंबित कार्यों को पूरा करना हितकर रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ाने से बचें।

व्यापार भविष्य

आश्विन कृष्ण अमावस्या और हस्त नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, नारियल, सुपारी, मेवा, सोना, चांदी, लोहा, तांबा और शेयर के भाव में मंदी रहने के संकेत हैं।

भाग्यांक- 2499

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?