20 अगस्त 2026 जन्मदिन राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Birthday Horoscope 20 August 2026: सुंदर, होशियार और मेहनती होंगे इस दिन जन्मे बच्चे, जानें पूरा भविष्यफल

Birthday Horoscope: 20 अगस्त 2026 को जन्मे बच्चे सुंदर और मेहनती होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ जन्मस्थान से दूर रहकर तरक्की करेंगे। जानिए इनके करियर और आने वाले साल का भविष्यफल।

अपूर्वा नायक

Birthday Prediction 20 August 2026: आज गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को जन्म लेने वाले बालक बेहद सुंदर, सुशील और काफी होशियार होंगे।

ये बच्चे स्वभाव से बेहद कार्यकुशल और परिश्रमी होंगे। करियर की बात करें तो इनका रुझान बिजनेस के बजाय नौकरी या सर्विस की तरफ अधिक रहेगा। इनके मित्रों की संख्या सीमित होगी, लेकिन जो भी दोस्त होंगे वे काफी गहरे होंगे।

ये बालक अपनी मेहनत के बल पर तरक्की हासिल करेंगे। भविष्य में ये अपने जन्मस्थान से दूर रहकर अपनी वास्तविक उन्नति और विकास करेंगे। अपने गुणों से ये परिवार का नाम रोशन करेंगे।

आने वाले वर्ष का संपूर्ण लेखा-जोखा

साल की शुरुआत में दोस्तों के प्रति थोड़ी उदासीनता रहेगी और मन व्यथित रह सकता है। अत्यधिक भागदौड़ और काम के दबाव के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान राजनीति से जुड़े लोगों के लिए विवाद की स्थिति बन सकती है।

साल के मध्य में आपका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस जागेगा और साहसिक कामों में बड़ी सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से मेल-मिलाप बढ़ेगा, जो करियर में मददगार रहेगा। साल के अंत में व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी और अचानक धन लाभ के मजबूत योग बनेंगे।

राशियों के अनुसार जानिए अपना भविष्य

मेष और वृश्चिक राशि: आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और साहसिक कार्यों में मनचाही सफलता हासिल करेंगे।

वृष और तुला राशि: आपका मन थोड़ा व्यथित रह सकता है और दोस्तों के प्रति मन में उदासीनता की भावना रहेगी।

मिथुन और कन्या राशि: आज कामकाज के सिलसिले में काफी व्यस्तता और भागदौड़ बनी रहेगी।

कर्क राशि: आपको अपने व्यापार और कारोबार में सफलता पाने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले जातक यदि किसी यात्रा या प्रवास पर जा रहे हैं, तो विशेष सावधानी बरतना आपके लिए हितकर रहेगा।

धनु और मीन राशि: आपको राजनीतिक या सामाजिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

मकर और कुंभ राशि: आपके व्यापारिक क्षेत्र में बेहतरीन प्रगति होगी और अचानक धन लाभ मिलने के मजबूत योग हैं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी