आज का राशिफल (सोर्स- नवभारत लाइव डिजाइन)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने मकर और अन्य राशि के जातकों का 12 नवंबर का राशिफल

Daily Horoscope Today: आज गुरुवार का दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत लेकर आया है? किस राशि को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और किसे करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी, पढ़ें 12 राशियों के आज का राशिफल-

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights

  • मेष राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी

  • वृषभ राशि के जातकों का रुका हुआ काम सिफारिश से पूरा होने के योग

  • मिथुन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि होगी

  • कर्क राशि के जातकों को जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए

  • कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि

Aaj Ka Rashifal 12 November 2026: 12 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। किसी राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक उन्नति के अवसर है, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य, पारिवारिक मामलों और खर्चों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। युवाओं, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए भी दिन कई नए अनुभव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्य।

मेष राशि

मेष राशि के लिए नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा। दिखावे के कारण खर्च बढ़ सकता है। किसी पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भ्रमण और मनोरंजन का योग है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको का किसी की सिफारिश से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। ऐसा काम बनेगा, जिससे निजी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। उठाईगीरों से सावधान रहें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको का सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कामकाज को लेकर व्यस्तता रहेगी। संतान से जुड़ा सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा, देशाटन और वाहन सुख के योग हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए जोखिम भरे कार्यों से बचना बेहतर रहेगा। पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता मिलेगी। पदोन्नति से सुख का अनुभव होगा। कुछ उलझनों के बावजूद सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको को अधूरी जानकारी के आधार पर लिए गए फैसलों में बदलाव करना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। मांगलिक कार्यों में सफलता मिलेगी और अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको को धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पूज्य व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। मन में संतोष बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोग नए मकान को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं। किसी का सहयोग लाभदायक रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। किसी अभिन्न मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में निजी कार्यों को टालने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी बड़े आयोजन को लेकर विचार-विमर्श होगा। खानपान में अनियमितता रह सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि

धनु राशि के युवाओं को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। संतान के कार्यों पर खर्च होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

मकर राशि

मकर राशि के जातको को नई जिम्मेदारी मिलने से परेशानी महसूस हो सकती है। विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। पारिवारिक सुख और सहयोग में वृद्धि होगी। मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातको का रुका हुआ कार्य दोबारा शुरू हो सकता है और योजनाएं सफल हो सकती हैं। अधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। ऐसा कोई काम न करें, जिससे मान-सम्मान में कमी आए।

मीन राशि

मीन राशि के जातको को वैवाहिक संबंधो की पहल में सफलता मिलने के योग हैं। मित्रों के साथ हुई कहासुनी का मलाल रह सकता है। जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है।

आज का व्यापार भविष्य

कार्तिक शुक्ल तृतीया और ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सोने और चांदी के भाव में 30 से 40 रुपये तक तेजी आने की संभावना है। अनाज के भाव में स्थिरता रह सकती है। वहीं रूई, सूत, कपास, वस्त्र, जूट, पाट और बारदाने के भाव में मंदी के संकेत हैं। गुड़ और खांड के भाव में तेजी आने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज