आज का राशिफल  (सोर्स- नवभारत लाइव डिजाइन)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को इन राशियों को मिलेंगे आर्थिक लाभ के अवसर, जानें 12 राशियों का 10 नवंबर का राशिफल

Today Rashifal 10 November: धनु राशि वालों का बढ़ेगा नौकरी में पदभार, मेष के लिए खुलेगा आय का नया रास्ता, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और स्वास्थ्य व व्यापार राशिफल

स्निग्धा श्रीवास्तव

Horoscope Today 10 November 2026: मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और आर्थिक प्रगति लेकर आ सकता है। कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, तो कुछ को पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेष राशि के जातकों के लिए आय के नए रास्ते खुल सकते हैं, जबकि वृषभ राशि वालों की पारिवारिक समस्याओं का समाधान होने के योग हैं।

धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों का पदभार बढ़ सकता है। आइए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातको को समय और परिस्थितियों को देखते हुए अपने कार्यों में बदलाव करना पड़ सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होने से बचें। संयम और सतर्कता के साथ काम करना लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको को यात्रा के दौरान समय और धन की बर्बादी हो सकती है। विलासिता से जुड़े कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्तता रहेगी। हालांकि, आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। दस्तकारी और अन्य रचनात्मक कार्यों पर खर्च हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को विदेश यात्रा या किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक समस्याओं का समाधान मिलने से राहत मिल सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि को दूसरों के दुख-दर्द में साथ देने से मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। मित्रता और सामाजिक संबंधों में सुधार होगा। व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोग जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें। चापलूस लोगों के कारण परेशानी हो सकती है। धन और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। उपहार मिलने की संभावना भी बन सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को बच्चों की पढ़ाई और करियर को लेकर चिंता रह सकती है। धैर्य बनाए रखें और अच्छे समय का इंतजार करें। कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे दूसरों के सामने अपमानित होना पड़े।

धनु राशि

धनु राशि के लोग अति उत्साह में जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। नौकरी में पदभार बढ़ सकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा और किसी नए काम की शुरुआत करने का अवसर मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातको को साझेदारी में मनमुटाव होने से काम छोड़ने का विचार आ सकता है। नए संपर्क बनेंगे और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बेवजह की परेशानियों से बचने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम की अधिकता बनी रहेगी। साझेदारी से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतें। राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्तता रह सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातको को महत्वपूर्ण कार्यों में असमंजस की स्थिति नुकसान पहुंचा सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है।

आज का व्यापार भविष्य

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा और विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में कई वस्तुओं के भाव में तेजी आने की संभावना जताई गई है। ज्योतिषीय गणना के व्यापार भविष्य के अनुसार उड़द, गेहूं, मोट, अरंडी, बिनौला, घी और तेल के भाव में तेजी रह सकती है। वहीं, रूई, कपास, जूट, पाट, बारदाना और हैसियन के भाव में सामान्य तेजी के संकेत हैं।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन