आर्टिकल

खूबसूरती पाने के लिए इस्तेमाल करें बेकिंग सोडा

मृणाल पाठक

खूबसूरत दिखना किसे नहीं पसंद है. खूबसूरती के लिए लोग अपने चेहरे पर क्या क्या उपाय नहीं करते. चेहरे पर ग्लो (Glow) बनाए रखने के लिए लोग फेशियल (Facial) से लेकर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty product ) तक का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से लॉकडाउन के कारण लोगों को घर पर ही स्किन केयर (Skin Care) करना पड़ रहा है. ऐसे में लोग कई तरह के घरेलू नुस्खों (Home Remedies) का इस्तेमाल कर रहे हैं. इनमें से एक है बेकिंग सोडा (Baking Soda). इसके इस्तेमाल से स्किन में निखार आता है और वह फ्रेश भी नजर आती है. तो आइए आपको बताते हैं बेकिंग सोडा को किस तरह करें.  

शहद में मिलाएं:

शहद हमारी त्वचा की नमी को बरकरार रखता है. ग्लोइंग चेहरे के लिए बेकिंग सोडा में शहद मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें. 15 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें. सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल ज़रूर करें. 

टमाटर के साथ:

टमाटर के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. अब इसे फेस पर अच्छी तरह से लगा लें. 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें. आप रोज़ इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके चेहरे में नखर आएगा.

नींबू के रस में मिलाएं:

आधे कप बेकिंग सोडा में एक नींबू निचोड़ें और चेहरे पर इस मिश्रण को अच्छे से रगड़ें. थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा धो लें. आप चाहें तो इसमें कुछ बूंद जैतून का तेल या शहद भी मिला सकते हैं.

नहाने के पानी: 

नहाते समय पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक और बेकिंग सोडा मिला लें. इस पानी के इस्तेमाल से स्किन चमकने लगती है. आप रोज़ाना इसका उपयोग कर सकते हैं.

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट