Pic: ANI 
आर्टिकल

बिहार: डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने किया देर रात PMCH का औचक निरीक्षण, लगाई डॉक्टरों को फटकार

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. बिहार (Bihar) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने पटना (Patna) में बीते मंगलवार देर रात PMCH, गार्डिनर और गर्दनीबाग अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। 

इस निरक्षण को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि, दो अस्ताल में मरीज नहीं थे लेकिन डॉक्टर मौजूद थे, PMCH में हालात फिलहाल बहुत खराब हैं। वहां गरीब लोग इलाज कराने आते हैं और हमें देखना था कि वहां जमीनी रूप से क्या-क्या दिक़्कतें हैं। वहां दवा, साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं थी और हर चीज़ में लापरवाही पाई गई। इस पर सख्त कार्रवाई होगी।

PMCH का अचानक औचक निरीक्षण

दरअसल बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने PMCH का अचानक औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अस्पताल की ओर से कई खामियां पाई। टाटा वार्ड में डेड बॉडी लावारिस हाल में पड़ा मिला और उसका तुरंत दुरुस्त कराने का भी आग्रह किया। वहीं कई डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले, जिसके चलते उन्होंने नर्स और डॉक्टरों का रोस्टर देखा और कहा कि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

अस्पताल में था दवाइयों का टोटा

वहीं डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने कहा कि, ऐसी व्यवस्था एकदम बर्दाश्त नहीं जो लोग अपनी ड्यूटी में लापरवाही करेंगे और सही से काम नहीं होगा उनका हाल अब बुरा होगा। अस्पताल में लापरवाही का आलम यह था कि मेडिसन विभाग में दवाईयां तक नहीं थी, लोगों को इलाज के लिए निजी मेडिकल स्टोल से दवाईयां लाना पड़ रहा था।

डॉक्टरों की तेजस्वी की जोरदार फटकार

वहीँ अस्पताल में लचर व्यवस्था को देखते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने PMCH के अधीक्षक और डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। PMCH के अलावा न्यू गार्डिनर हॉस्पिटल और गर्दानीबाग हॉस्पिटल का भी उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने औचक निरीक्षण किया था।

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO