Pic Credit : Tweeted by @TataMotors_Cars 
आर्टिकल

Tata Safari Launching Date: गणतंत्र दिवस पर लॉन्च होगी Tata Safari, ऐसा होंगे फीचर्स

नई सफारी, टाटा मोटर (Tata Motors) के इम्पैक्ट 2.0 डिज़ाइन भाषा पर बेस्ड है।

मोहित तिवारी

नई दिल्ली:  इतने दिनों के इंतज़ार और कयासों के बाद भारतीयों (Indians) द्वारा बेहद पसंद की जाने वाली Tata Safari कल यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर भारत के ऑटो बाजार में फिर से उतारी जाएगी। कंपनी जल्द ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर सकती है।

इसको खरीदने के इच्छुक ग्राहक, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) या अपने आस-पास के टाटा मोटर्स डीलरशिप पर जाकर सफारी को बुक कर सकते हैं। मिल रही खबरों के मुताबिक, आपको इस कार को लगभग 20 से 25 हजार रुपये की कीमत (Price) देकर बुक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नई सफारी के बारे में और अधिक... 

डिज़ाइन

नई सफारी, टाटा मोटर (Tata Motors) के इम्पैक्ट 2.0 डिज़ाइन भाषा पर बेस्ड है। यह लगभग 63 मिमी लंबी और 80 मिमी ऊँची होगी। इसमें नई और पहले से यूनीक ग्रिल, स्टेप्ड रूफ साथ टेलगेट को अल्ट्रा प्रीमियम फिनिश दी गई है। 

फिलहाल सफारी के इंटीरियर्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, कयास तो बहुत लगाई जा रही हैं। वैसे, इसके डैशबोर्ड के लिए ऑइस्टर व्हाइट इंटीरियर थीम और ऐश वुड इंसर्ट का प्रयोग हो सकता है। 

इंजन 

नई सफारी में 2.0.लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगाया गया है। वहीं इसमें छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और छह-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिए गए हैं। कंपनी ने बताया है कि भारी मांग के आधार पर इसमें ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन का प्रयोग किया जा सकता है। 

कीमत

इस दमदार एसयूवी की कीमत को लेकर फिलहाल तो कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, किंतु मार्केट में चल रही खबरों की मानें तो इसकी शुरुआती कीमत 15 लाख रुपए हो सकती है। 

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास