Pic: ANI 
आर्टिकल

तमिलनाडु : शिवकाशी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 2 की दर्दनाक मौत

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. तमिलनाडु (Tamilnadu) से मिल रही एक बड़ी खबर ले अनुसार, यहां के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में पटाखे बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट हो गया।  वहीं इस धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हुई है। घटन पर विवरण का इंतजार है। 

जानकारी दें कि, तमिलनाडु के शिवकाशी में ही बीते 15 अप्रैल को पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था , जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थी। तब मृतकों की पहचान 55 वर्षीय वी।  थंगावेलु और 28 वर्षीय पी।  करुप्पुस्वामी के रूप में हुई थी। ये दोनों मृतक विरुधुनगर जिले के इदैयांकुलम गांव के निवासी थे। 

वहीं दुर्घटना में घायल 54 वर्षीय करुप्पम्मल और 45 वर्षीय मरीथाई को इलाज के लिए शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस यूनिट के मालिक प्रवीणराज हैं और इनके पास पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन का लाइसेंस है। पुलिस ने कहा था कि यह घटना तब हुई जब मजदूर शेड में पटाखे बना रहे थे और करुप्पुस्वामी और थंगावेल ग्राउंड चक्र बनाने के लिए रसायन भर रहे थे। इस दौरान धमाका होने से दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म