आर्टिकल

स्कोडा 2021 की दूसरी तिमाही में एसयूवी कुशाक पेश करेगी

स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने एक बयान में कहा कि स्कोडा कुशाक की पेशकश के साथ कई अन्य वाहनों को बाजार में उतारने का रास्ता साफ होगा..

रितू त्रिपाठी

नई दिल्ली. ऑटो विनिर्माता स्कोडा (Skoda) ने गुरुवार को कहा कि वह अपने मध्यम आकार के एसयूवी स्कोडा कुशाक (SUV Skoda Kushak) की पेशकश 2021 की दूसरी तिमाही में करेगी, जो फॉक्सवैगन समूह (Volkswagen Group) की ‘इंडिया 2.0' परियोजना के तहत विकसित पहली गाड़ी है। स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने एक बयान में कहा कि स्कोडा कुशाक की पेशकश के साथ कई अन्य वाहनों को बाजार में उतारने का रास्ता साफ होगा, जिन्हें अगले 18 महीनों में पेश किया जाना है।

कंपनी ने बताया कि नई पेशकश स्थानीय ‘एमक्यूबी ए इन' मंच पर आधारित पहली गाड़ी होगी और कोडियाक, कारोक और कामीक जैसी कंपनी की प्रीमियम एसयूवी जैसा अनुभव देगी। कंपनी ने बताया कि कुशाक को 2021 की दूसरी तिमाही तक पेश किया जाएगा। स्कोडा ऑटो इंडिया के निदेशक जैक हॉलिस (Skoda Auto India Director Jack Hallis) ने कहा कि नई स्कोडा कुशाक बेहतरीन डिजाइन, बेजोड़ प्रदर्शन, बेहतर निर्माण गुणवत्ता, आकर्षक कीमत और उन्नत सुरक्षा जैसी विशेषताओं से लैस है।(एजेंसी)

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद