आर्टिकल

Railway Job: रेलवे में ग्रुप C पदों पर 12वीं पास करें अप्लाई, सैलरी 92300 तक

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिम रेलवे में ग्रुप C के पदों पर भर्ती होनी है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रंजन सिंह

Western Railway Recruitment 2021: बता दें कि, कैंडिडेट्स की स्पोर्ट्स कोटा के जरिए ग्रुप सी (Railway Sports Quota Job Vacancy) के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर 03 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRC पश्चिम रेलवे भर्ती के माध्यम से स्पोर्ट्स कोटा के तहत कुल 21 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें महिला और पुरुष दोनों ही वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रेलवे में स्पॉर्ट्स कोटा भर्ती के लिए सभी पद अनारक्षित होंगे। यानी OBC, SC, ST वर्ग के लिए कोई रिजर्वेशन नहीं होगा। रेलवे में इस भर्ती के लिए पे लेवल 04 और 05 के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी  होगा।

वहीं, लेवल 02 और 03 के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और खेल में विशेष स्पोर्ट्स में योग्यता आवश्यक है। RRC स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए  कैंडिडेट की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए। रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के कुल 21 पदों पर चयनित योग्य उम्मीदवारों को 5 पदों पर लेवल 4/5 के लिए (25,500-92,300) तक वेतन दिया जायेगा। वहीं, 16 पद लेवल 2/3 के लिए हैं, जिसमें 19,900-69,100 तक सैलरी मिलेगी।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद