Pic: ANI 
आर्टिकल

पुणे: चांदनी चौक ब्रिज में किया गया ब्लास्ट, गिरा केवल 'आधा हिस्सा', प्रशासन ने बताया 'विस्पोट' सफल

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां स्थित चांदनी चौक (Chandni Chowk) पुराने पुल को ब्लास्ट (Blast) किया गया है। गौरतलब है कि, इस पुल के चलते  ट्रैफिक की समस्या पैदा होती थी, इसीलिए सरकार ने इसे गिराने का फैसला लिया था। 

खबरों के अनुसार इस पुल को गिराने के लिए मुंबई स्थित कंपनी एडिफिस कंपनी को जिम्मा दिया गया है, जिसने दिल्ली में ट्विन टॉवर को भी गिराया था। हालांकि, उक्त पुल अब भी पूरी तरह से नहीं गिरा है। महज 5 सेकेंड के धमाके में पुल का केवल आधा हिस्सा ही गिर सका है। इस बीच, विस्फोट के बाद पोकलेन की मदद से पुल के बाकी हिस्सों को फ़िलहाल गिराने का काम तुरंत शुरू हो गया है।

वहीं यह पूछे जाने पर कि पुल की संरचना का एक हिस्सा पूरी तरह से नहीं गिरा है, एडिफिस के प्रमुख इंजीनियरों में से एक ने कहा कि, विस्फोट के कारण कंक्रीट को तो हटा दिया गया है और अब केवल स्टील बार ही शेष हैं। उन्होंने कहा, "मशीनों का उपयोग करके स्टील बार हटा दिए जाने के बाद, शेष संरचना भी नीचे आ जाएगी।"  हालाँकि वहीं ज़िला कलेक्टर डॉ राकेश देशमुख के अनुसार, एडिफिस इंजीनियरिंग ने पुष्टि की है कि पुणे के चांदनी चौक पुल पर किया गया विस्फोट सफल रहा है। 

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?