नई दिल्ली/बेंगलुरु. आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन करेंगे।इस हेतु अब से कुछ देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु पहुंचे, जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
गौरतलब है कि, 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को बेंगलुरु के गार्डन सिटी के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में डिज़ाइन किया गया है, इसमें भ्रमण करना,यात्रियों के लिए “बगीचे में चलने” जैसा होगा।यात्री यहां करीब 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरियाली के बीच से गुजरेंगे, जिसकी दीवारों पर भी हरियाली नजर आएगी।प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर शहर और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
केंपेगौड़ा की प्रतिमा का अनावरण
वहीं बेंगलुरु के संस्थापक केंपेगौड़ा की 85 करोड़ रुपये की लागत से बनी 220 टन वजनी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसे जानेमाने मूर्तिकार और पद्म भूषण से सम्मानित राम वनजी सुतार ने तैयार किया है। नाता दें कि, सुतार ने ही गुजरात में ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ और बेंगलुरु के विधान सौध में महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाई थी। इसके सतह ही केंपेगौड़ा की प्रतिमा के अलावा परिसर में 23 एकड़ क्षेत्र में एक हेरिटेज पार्क भी बनाया जाएगा।
बनेगा थीम पार्क भी
जानकारी दें कि, केंपेगौड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नारायण ने इस बाबत कहा कि, केंपेगौड़ा थीम पार्क के विकास के लिए पूरे राज्य से पवित्र मिट्टी इकट्ठी करने के अभियान को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बीते 21 अक्टूबर को यहां विधान सौध के सामने शुरू किया था।
ऐसा है आज का पूरा कार्यक्रम