आर्टिकल

PM मोदी पहुंचे कुमाऊं, पिथोरागढ़ के पार्वती कुंड में की पूजा-अर्चना, देखें Video

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज यानी गुरूवार 12 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और इस दौरान वह यहां कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं आज PM मोदी ने पिथोरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की है। 

आज PM मोदी अपने दौरे की शुरुआत जोलिंगकोंग में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन के साथ की है। उसके बाद प्रधानमंत्री गुंजी गांव जाएंगे जहां वह स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों के जवानों से मिलेंगे । इसके साथ ही आज PM मोदी अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम जाकर भगवान शिव की पूजा करेंगे और फिर पिथौरागढ़ शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस बाबत PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर कहा था कि, "हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण और राज्य के तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसे और अधिक गति प्रदान करने के लिए मैं पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा।'' उन्होंने कहा था कि, "मुझे गुंजी गांव के लोगों के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा। मैं आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण पार्वती कुंड के दर्शन और जागेश्वर धाम में पूजा को लेकर भी उत्सुक हूं।'' 

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी