आर्टिकल

अंतरराष्ट्रीय थैलीसीमिया दिवस पर चित्रकला का आयोजन

गोविंद आर्य

बाल कलाकारों ने सुंदरता बिखरने का किया प्रयास  

छंद जोपासा का उपक्रम  

जलगांव अंतरराष्ट्रीय थैलीसीमिया दिवस के उपलक्ष्य पर गजल सम्राट पंकज उधास की संस्था पटूट ,केशव स्मृति प्रतिष्ठान और कोसला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में थैलीसीमिया से ग्रस्त बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सैकड़ों बीमारी से ग्रस्त बच्चों ने चित्रकला कंपटीशन में कोरोना को लेकर जनजागृति और उनके अभिव्यक्ति के अनुसार एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया. इस तरह की जानकारी थैलीसीमिया मुक्त जिला प्रकल्प प्रमुख डॉ. सई नेमाडे ने दी है. थैलीसीमिया से ग्रस्त बच्चों में कला संस्कृति और रुचि पैदा कराने के उद्देश्य से संस्थानों ने घर में रहकर बच्चों को कोरोना किस प्रकार से दिखाई देता है, इसको लेकर जनजागृति पर पोस्टर बनाने का आयोजन किया था. 

कोरोना विषय पर बनाए चित्र

बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाकर उसमें भिन्न भिन्न प्रकार से रंग भरकर सुंदरता बिखरने का प्रयास किया है. भविष्य में थैलीसीमिया जैसी घातक बीमारी पर मात देकर मरीजों में सुखद अनुभूति हेतु जलगांव में एक स्वतंत्र यूनिट की स्थापना करने के साथ ही थैलीसीमिया के रोगियों  के रक्त संक्रमित के बिना समय-समय पर उनका परीक्षण और दवाइयां उपलब्ध कराना, बोन मैरो ट्रान्सप्लांट हेतु प्रयास करने के साथ ही शिक्षा हेतु मार्गदर्शन करना, इस तरह के जन उद्धार के उद्देश्य को सामने रखकर युवा पीढ़ी में थैलीसीमिया स्क्रीनिंग टेस्ट कर संक्रमण रोकने और ज़िले से थैलीसीमिया का नाम व निशान मिटाने का प्रयास करने में केशवस्मृति प्रतिष्ठान अध्यक्ष भरतदादा अमलकर, नाशिक स्थित डॉक्टर पंगम प्रयासरत हैं. 

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी