आर्टिकल

इंजीनियर्स के लिए नर्मदा हाइड्रोइलेक्ट्रिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती

इंदिरा सागर पावर स्टेशन नर्मदा नगर एनएचडीसी लिमिटेड की इकाई है। इसमें बीई, बीटेक, या डिप्लोमा और आईटीआई सर्टिफिकेट रखने वाले मध्यप्रदेश के निवासी आवेदन कर सकते हैं।

रंजन सिंह

NHDC Recruitment 2020: नर्मदा हाइड्रोइलेक्ट्रिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NHDC) ने इजीनियरिंग स्नातक युवाओं से एक साल के अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल समेत विभिन्न ट्रेड्स के छात्र अप्लाई कर सकते हैं। पदों की कुल संख्या 21 है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इंदिरा सागर पावर स्टेशन नर्मदा नगर एनएचडीसी लिमिटेड की इकाई है। इसमें बीई, बीटेक, या डिप्लोमा और आईटीआई सर्टिफिकेट रखने वाले मध्यप्रदेश के निवासी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को www.apprenticeship.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार आवेदन से पूर्व जारी विज्ञापन/ नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि - 29-08-2020

आवेदन की आखिरी तारीख - 25-09-2020

वेतनमान 

7000-9000 रुपए तक

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!