Pic: ANI 
आर्टिकल

MP: पूर्व CM दिग्विजय सिंह की SUV से बाइक सवार की जोरदार 'टक्कर', घायल युवक भोपाल रेफर

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/राजगढ़. एक बड़ी खबर के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी है। मिली खबर के अनुसार यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक से उछल कर खंबे से जा टकराया। 

इलाज के लिए जीरापुर अस्पताल में भर्ती 

वहीं इस घायल युवक को प्राथमिक इलाज के लिए जिले के जीरापुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने फिलहाल भोपाल रेफर कर दिया है। खुद दिग्विजय सिंह भी घायल युवक का हालचाल जानने के लिए जीरापुर अस्पताल पहुंचे थे। जहां से युवक को बेहतर इलाज के लिए फिलहाल भोपाल रेफर कर दिया गया है।

हालांकि वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा,"ईश्वर की कृपया से उसे ज्यादा चोट नहीं लगी। बाइक एकदम गाड़ी के सामने आ गई। मैंने उसे अस्पताल भेजा, मैंने अस्पताल जाकर उससे मुलाकात भी की।" वहीं सिंह ने युवक के सिर में चोट होने के चलते भोपाल रेफर करवाने की भी मांग की, ताकि उसका सीटी स्कैन करवाते हुए बेहतर उपचार हो सके।

युवक को फिलहाल भोपाल रेफर किया गया है। भोपाल में भर्ती करवाने के लिए दिग्विजय सिंह ने स्वयं निजी अस्पताल में भी घायल का इंतजाम करवाया है।

जीरापुर पुलिस ने कहा कि, घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल सवार युवक विजया कॉन्वेंट स्कूल के पास यूटर्न लेने की कोशिश कर रहा था अचानक सिंह के काफिले में आ गया।

क्या थी घटना 

दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की मां के निधन के बाद उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने गए हुए थे। पुरोहित के गांव कोडक्या से राजगढ़ लौटते समय जीरापुर में दिग्विजय सिंह की SUV गाड़ी फॉर्च्यूनर रामबाबू की बाइक से टकरा गई। फॉर्च्यूनर कार के चालक गुना निवासी अख्तर खान को जीरापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेता अपने काफिले के साथ दूसरी कार से फिर भोपाल के लिए रवाना हुए।

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू