File Pic 
आर्टिकल

मनसे प्रमुख राज ठाकरे हुए लीलावती अस्पताल में भर्ती, कल होगी उनकी सर्जरी

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार मनसे चीफ राज ठाकरे (Raj Thackeray) को आज मुंबई (Mumbai) के लीलावती अस्पताल (Lilawati Hospital) में भर्ती कराया गया है। आगामी बुधवार यानी 1 जून को वे अपने सर्जरी कराएंगे। गौरतलब है कि, इस महीने की शुरुआत में 53 वर्षीय ठाकरे ने कहा था कि उनके घुटने और पीठ की समस्याओं को दूर करने के लिए एक सर्जरी होगी।

गौरतलब है कि मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने बीते सोमवार को कहा था कि, "कल लीलावती अस्पताल में उनके कूल्हे की सर्जरी होगी।" गौरतलब है कि राज ठाकरे हाल ही में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देकर बड़ी सुर्खियों में थे। 

हालाँकि उनका 5 जून को अयोध्या जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन फिलहाल उन्होंने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। राज ठाकरे ने खुद ट्वीट कर इस बाबत जानकारी भी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि अयोध्या दौरा फिलहाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा