File Photo 
आर्टिकल

सर्जरी के लिए लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट MNS चीफ राज ठाकरे दूसरी बार 'कोरोना पॉजिटिव'

राहुल गोस्वामी

नई दिल्‍ली/मुंबई. मुंबई से आ रही बड़ी खबर के अनुसार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) अब दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव (Corona Posetive) हो गए हैं। खास बात यह है कि, राज मुंबई के लीलावती अस्पताल में वे एडमिट हैं और आज (1 जून) उनकी एक सर्जरी होनी थी। हालांकि, अब उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी को उनके पूरी तरह रिकवर होने तक टाल दिया है।

गौरतलब है कि राज ठाकरे को लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाने के लिए उनकी पत्नी शर्मीला ठाकरे और बेटे अमित ठाकरे, मनसे नेता बाला नादगांवकर भी यहां आये थे। लेकिन अब उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इनका भी कोविड टेस्ट करवाया जाएगा।

पता हो कि इस महीने की शुरुआत में 53 वर्षीय ठाकरे ने कहा था कि उनके घुटने और पीठ की समस्याओं को दूर करने के लिए एक सर्जरी होगी। वहीं मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने बीते सोमवार को कहा था कि, “कल लीलावती अस्पताल में उनके कूल्हे की सर्जरी होगी।” हाल ही में राज ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देकर बड़ी सुर्खियों में थे। 

हालाँकि उनका 5 जून को अयोध्या जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन फिलहाल उन्होंने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। राज ठाकरे ने खुद ट्वीट कर इस बाबत जानकारी भी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि अयोध्या दौरा फिलहाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा