Pic: Social Media 
आर्टिकल

महाराष्ट्र: बालाजी की गिरफ्तारी पर बोले राउत- CM शिंदे ED का हैं प्रोडक्शन, सुप्रिया सुले ने भी कसा तंज

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तमिलनाडु के मंत्री वी.सेंथिल बालाजी को धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत आज यानी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले पर अब कई राजनीतिक पार्टियां केंद्र सरकार और BJP पर हमलावर हो रही हैं।

इधर सेंथिल बालाजी के ED द्वारा गिरफ्तारी के मुद्दे पर उद्धव गुट के कद्दावर नेता संजय राउत ने कहा है कि, ED द्वारा विरोधी दलों को डराने का काम किया जा रहा है। वहीं अगर ED नहीं होती तो महाराष्ट्र की सरकार नहीं बन पाती। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को तो ED का प्रोडक्शन हैं।

इसके साथ ही आज NCP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने भी केंद्र सरकार और BJP पर परोक्ष रूप से हमलावर होते हुए कहा कि, "मुझे बिलकुल भी आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि 95% CBI और ED के मामले विपक्षी दलों के ख़िलाफ़ है। मैं संस्थानों को दोष नहीं दुंगी क्योंकि संस्थान खुद से कोई कार्रवाई नहीं करते। उन संस्थान के पीछे कोई बड़ी शक्ति है जो यह सब करवा रही है। वे एक प्यादों को तरह इस्तेमाल किए जा रहे हैं।"

जानकारी  दें कि आज ED ने तमिलनाडु के मंत्री वी। सेंथिल बालाजी को धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। लंबी पूछताछ के बाद बालाजी को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले मंत्री को बेचैनी की शिकायत के कारण शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिन में एक विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां एजेंसी उनकी हिरासत का अनुरोध करेगी।

आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी से मुलाकात की, जो आज ओमंडूरार सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।वहीं आज तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन सहित राज्य के कई मंत्री अस्पताल पहुंचे थे। इस बीच केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को अस्पताल में तैनात किया गया। बता दें कि, आज बालाजी पहले अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) में थे और दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की सरकार में परिवहन मंत्री भी रह चुके थे। 

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट