आर्टिकल

कोल्हापुर में सरकारी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, कोई हताहत नहीं

रितू त्रिपाठी

पुणे. महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में सोमवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आईसीयू में भर्ती सभी 15 मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया और आग पर काबू पा लिया गया है। अस्पताल के डीन डॉ. चंद्रकांत महासे ने बताया कि कोल्हापुर के छत्रपती प्रमिला राजे सामान्य अस्पताल के ‘आईसीयू सेक्शन' में सोमवार सुबह शॉट-सर्किट होने की वजह से आग लग गई। उन्होंने कहा, ‘‘ सभी 15 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया और हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।'' उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया था।(एजेंसी)

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना