Photo: Social Media 
आर्टिकल

महाराष्ट्र: कोल्हापुर हिंसा में अब तक 36 लोग अरेस्ट, पुलिस का तगड़ा इंतजाम

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra0 से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के कोल्हापुर (Kolhapur Violence ) में बुधवार को कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने अब 36 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी दें कि, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया 'स्टेटस' के रूप में लगाने से मंगलवार को कोल्हापुर में तनाव फैल गया था।  

वहीं इस घटना के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन कर रही भीड़ की ओर से पथराव करने के बाद लोगों को तितर-बितर करने के लिए को बृहस्पतिवार तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

कोल्हापुर SP महेंद्र पंडित ने जानकारी दी कि, कल दोपहर से कोल्हापुर शहर और जिले की स्थिति सामान्य हो गई है। फिलहाल शहर में SRPF की 4 कंपनी, 300 पुलिस कांस्टेबल और 60 अधिकारी तैनात हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि, "कल की घटनाओं के बाद, हमने बदमाशों के खिलाफ तीन अपराध दर्ज किए हैं, जिनमें से 36 को गिरफ्तार किया गया है, 3 किशोर थे, हमने उनकी उम्र का सत्यापन किया है - उन्हें आज किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पिछली दोपहर से स्थिति शांतिपूर्ण है ... कुल जिले में 1000 से अधिक कांस्टेबल और 150 से अधिक अधिकारी तैनात हैं। हमें दो अतिरिक्त SRPF कंपनियां मिली हैं, हम उन्हें भी तैनात कर रहे हैं। हमें 1500 होमगार्ड भी मिले हैं और उन्हें जिले में तैनात कर रहे हैं।"

वहीं महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कोल्हापुर में टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर 'स्टेटस' के तौर पर लगाने की घटना के खिलाफ प्रदर्शन और उससे उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर कई सामाजिक संगठनों के साथ बैठक भी की। स्कूली शिक्षा मंत्री एवं कोल्हापुर के प्रभारी मंत्री केसरकर ने स्थनीय लोगों से शांति बनाए रखने की भी लोगों से अपील की है।

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट