File Photo 
आर्टिकल

जानें घर पर करारी जलेबी बनाने की रेसिपी

अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो जलेबी मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन एक बात जो आमतौर पर देखी सुनी जाती है कि लोगों को जलेबी बनाने में एक सबसे बड़ी परेशानी जो होती है, वो ये कि इसकी तै

मृणाल पाठक

जलेबी के बैटर को 3-4 घंटे के लिए फूलने के लिए रखना होता है। आमतौर पर जलेबी की सभी रेसिपी में ऐसा होता है। लेकिन, जब खाने के शौकीन हैं और पाक पकवान बनाकर लोगों को खिलाना आपको पसंद है, तो परेशानी किस बात की। आप घर पर बड़े आराम से करारी जलेबियां बना सकते हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी -

सामग्री

  • मैदा 2 कप
  • यीस्ट 1/2 बड़ा चम्मच
  • पानी 2 कप
  • तलने के लिए घी

चाशनी के लिए

  • चीनी 4 कप
  • पानी 2 कप
  • दूध 1 बड़ा चम्मच
  • केसर 8-10 धागे
  • कड़ाही
  • पैन
  • चिमटा
  • प्लास्टिक वाली सॉस बॉटल या जलेबी वाला कपड़ा

बनाने की विधि-

जलेबी (Jalebi) बनाने के लिए सबसे पहले यीस्ट में आधी कटोरी गुनगुना पानी डालकर फूलने के लिए छोड़ दें। फिर एक बड़े बर्तन में मैदा डालें। यीस्ट को अच्छी तरह से पानी में घोल लें। मैदे पर यीस्ट का पानी डालें और इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं घोल बनाते जाएं। पूरा डालकर ऐसा घोल बनाइए जो न ज्यादा गाढ़ा और न पतला। फिर इस घोल को कम से कम 4-5 घंटे के लिए ढककर छोड़ दीजिए।

इतने में मैदे के घोल में अच्छी तरह से खमीर/ईस्ट उठ जाएगी। जलेबी बनाने के लिए घोल रेडी है। जलेबी तलने से पहले चाशनी बना लें।इसके लिए कड़ाही में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें। इसे बीच-बीच में चलाते रहें। जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें दूध डाल दें। दूध डालने से चाशनी की गंदगी ऊपर आ जाएगी।

इसे चम्मच से निकाल दीजिए। जलेबी के लिए एक तार की चाशनी जरूरत होती है। चाशनी में उबाल के बाद एक चम्मच से उठाकर देखें। अगर इसमें पतली सी तार बन रही है, तो चाशनी रेडी है। इसमें केसर डालकर आंच एकदम धीमी कर दें। गैस के दूसरे चूल्हे पर पैन में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें। जब तक घी गर्म हो रहा है। मैदे के घोल को अच्छी तरह फेंट लें।

इस पेस्ट को सॉस बॉटल या फिर जलेबी बनाने वाले बर्तन में डालें। आप चाहें तो दूध की थैली में भी घोल भरकर एक कोने को काटकर जलेबियां तल सकते हैं। जब घी से हल्का सा धुआं उठने लगे तो इसमें कपड़े या बॉटल से घोल डालते हुए जलेबी का आकार दें। पूरे घी में जलेबियां तोड़ लें। दोनों तरफ सुनहरे होने तक सेंकें फिर जलेबियों  को चाशनी में डाल दें। इसी प्रोसेस से बाकी के घोल से जलेबियां बना लें।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर