करतारपुर साहिब गुरुद्वारा  
आर्टिकल

पाकिस्तान में बड़ा कांड! करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में जमकर हुई बेअदबी, चली मीट-शराब की पार्टी, अफसर कर रहे थे डांस

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा (Gurudwara Sri Kartarpur Sahib) में हुई बेअदबी की खबर से ख़ासा बवाल मचा हुआ है। दरअसल BJP नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa)  ने आरोप लगाया है कि बीते 18 अक्टूबर को गुरुद्वारा के परिसर में पाकिस्तानी अफसरों ने शराब और नॉनवेज का सेवन किया था।

वहीं उन्होंने सोशल मीडिया 'X' पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि करतारपुर गुरुद्वारा प्रशासन ने करतारपुर साहिब परिसर में बाकायदा डांस पार्टी आयोजित कर के गुरुद्वारे को अपवित्र किया है। इस पार्टी के आयोजन के संगीन आरोप करतारपुर साहिब कॉरिडोर में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के सीईओ सैयद अबू बकर कुरैशी पर भी लगे हैं। 

इधर करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में डांस पार्टी आयोजित होने के BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के दावे पर SGPC के प्रवक्ता गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि, " पूरा सिख समुदाय इस शर्मनाक घटना की निंदा करता है। पाकिस्तान सरकार को इस मामले में जरुर कार्रवाई करनी चाहिए। मैं अनुरोध करता हूं कि अकाल तख्त करतारपुर साहिब के जत्थेदार इस पर अपना रुख तुरंत स्पष्ट करें।”

घटना पर पंजाब के 12 विधायक अब जल्द ही पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारा साहिब जाएंगे और मत्था टेकेंगे। पंजाब विधानसभा सचिवालय ने जानकारी दी थी कि 13 विधायक गुरुद्वारे का दौरा करेंगे, लेकिन कांग्रेस विधायक नरेश पुरी ने कुछ व्यस्तता का हवाले देते हुए फिलहाल जाने से इनकार कर दिया है।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज