आर्टिकल

कुछ देर में खत्म होगा छात्रों का इंतजार! आज जारी होंगे JNU छात्रसंघ चुनाव के नतीजे

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली आज यानी रविवार 24 मार्च को JNU छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। जानकारी दें कि, बीते शुक्रवार को चार साल बाद छात्रसंघ का चुनाव हुआ थी। इस दौरान 73% वोटिंग यहां हुई थी। जो बीते 12 सालों में सबसे अधिक है। चुनाव में लगभग 7,700 से अधिक मतदाताओं ने वोटिंग की है। आज परिणामों को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

शुक्रवार देर रात से शुरू मतगणना

जानकारी दें कि, JNU में छात्रसंघ चुनाव के बाद बीते शुक्रवार रात लगभग 3 बजे से मतगणना शुरू हो गई है, जो तबसे लगातार जारी है। वहीं मतगणना में 42 काउंसलरों के पदों में से लगभग 20 पदों के परिणाम अब तक जारी कर दिए गए हैं। वहीं इन परिणामों में ABVP ने जीत का दावा किया है। हालांकि, अधिकारिक नतीजे आज ही जारी किए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर तक ही छात्र संघ चुनाव का परिणाम जारी हो सकता है।

इस बार लेफ्ट गठबंधन से ये हैं उम्मीदवार

इस बार के JNU छात्रसंघ चुनाव के में आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (SFI), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) और आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) मिलकर चुनाव लड़ रही है। जिसमें अध्यक्ष पद पर AISA के धनंजय को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर SFI के अविजीत घोष, संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद साजिद को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं सचिव प्रत्याशी स्वाति सिंह की उम्मीदवारी रद होने के बाद लेफ्ट गठबंधन ने बिरसा आंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) की सचिव प्रत्याशी प्रियांशी आर्या को अपना समर्थन दिया है।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका