Pic: BCCI 
आर्टिकल

टीम इंडिया ने की 'दिल्ली फ़तेह', तीसरे दिन ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटका, सीरीज में 2-0 से आगे

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच दिल्ली टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन और अंतिम दिन रहा है। वहीं अब आज टीम इंडिया ने जीत के लिए 115 रनों का टारगेट पूरा कर लिया है। इसके साथ ही आज टीम इंडिया ने इस मैच को जीतते हुए सीरिज पर अपनी बढ़त बना ली है। 

आज टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में छह विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उसने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। टीम इंडिया को जीत के लिए 115 रनों का ही टारगेट मिला था जिसे उसने तीसरे दिन चाय से पहले ही हासिल कर लिया। भारत के लिए आज दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर तूफानी 31 रन बनाए। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी नाबाद 31 रनों की उपयोगी पारी खेली।

आज दिन का खेल शुरू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में मात्र 113 रन बनाए। आज के खेल में जडेजा ने शानदार बॉलिंग करते हुए शानदार सात विकेट झटके। मुकाबले के तीसरे दिन लंच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम की दूसरी पारी में 113 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आज 9 विकेट सिर्फ 49 रनों पर खो दिए हैं।

गौरतलब है कि इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 263 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 262 रन ही बना सकी और इस तरह पहली पारी में मेहमान कंगारू टीम को 1 रन की ही सही पर बढ़त भी मिली थी। 

लेकिन आज के खेल में पासा पलटा और भारत को अब जीत के लिए इस मैच में मात्र 115 रनों का टारगेट मिला है। लंच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 113 रनों पर सिमट गई। आज 'सर' जडेजा ने 7 विकेट उखाड़े। वहीं अश्विन को भी शानदार 3 सफलताएं मिलीं। 

इधर ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 9 विकेट पर 49 रनों पर खोए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 43 और लाबुशेन ने 35 रनों की पारी खेली। ऐसे में आज भारत के पास इस मैच को जीतने का एक बड़ा और सुनहरा मौका रहा। हालांकि चौथी पारी होने के चलते भारत के लिए यह थोड़ी मुश्किल हुई लेकिन आखिरकार टीम इंडिया विजयी हुई।

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी दुर्घटना के बाद जमा लोगों को ट्रक ने कुचला; 7 की मौत

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ