File Photo 
आर्टिकल

Goa Police Sub-Inspector समेत 1000 से अधिक पदों पर अप्लाई, सैलरी 1 लाख तक

गोवा पुलिस (Goa Police Recruitment 2021) कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के साथ विभिन्न पदों पर कुल 1097 वैकेंसी निकली है।

रंजन सिंह

नई दिल्ली. इसमें कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के अलावा ये पद सर्चर, फोटोग्राफर, लैबरोटरी टेक्नीशियन, स्टेनोग्राफर और लोवर डिवीजन क्लर्क पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2021 तक ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को गोवा पुलिस की वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाना होगा।

पदों का विवरण

कुल पद 1097

  • पुलिस कांस्टेबल- 857कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के साथ विभिन्न पदों पर
  • पुलिस सब इंस्पेक्टर- 145
  • लोवर डिवीजन क्लर्क- 34
  • पुलिस कांस्टेबल (वायरलेस मैनेजर)- 29
  • पुलिस कांस्टेबल (बैंड मैन)- 11
  • स्टेनोग्राफर- 10
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (वायरलेस ऑपरेटर)- 06
  • लैबरोटरी टेक्नीशियन- 02
  • सर्चर- 01
  • फोटोग्राफर-01
  • पुलिस कांस्टेबल (मास्ट लस्कर)-01

योग्यता

पुलिस सब इंस्पेक्टर- 12वीं पास होने के साथ सिक्योरिटी एव इनवेस्टिगेशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

पुलिस कांस्टेबल- 10वीं पास

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (वायरलेस ऑपरेटर)- 12oवीं पास होने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा

फोटोग्राफर- 12वीं पास होने के साथ फोटोग्राफी में डिप्लोमा और तीन साल का अनुभव

पुलिस कांस्टेबल बैंड मैन- 10वीं पास होने के साथ म्युजिकल नोट्स लिखने, गाने और पढ़ने का अनुभव

लैबरोटरी टेक्नीशियन- साइंस में डिग्री

पुलिस कांस्टेबल मास्ट लस्कर और कांस्टेबल वायरलेस मैनेजर- 12वीं पास होना चाहिए

स्टेनोग्राफर- 10वीं पास होने के साथ एआईसीटीई से डिप्लोमा व कंप्यूटर का ज्ञान

लोवर डिवीजन क्लर्क- 10वीं पास होने के साथ डिप्लोमा व कंप्यूटर का ज्ञान

आयु सीमा

  • पुलिस सब इंस्पेक्टर- 20 से 28 वर्ष
  • पुलिस कांस्टेबल- 18 से 28 वर्ष
  • पुलिस कांस्टेबल मास्ट लस्कर- 18 से 22 वर्ष
  • अन्य- अधिकतम 45 वर्ष

शारीरिक मापदंड

पुलिस सब इंस्पेक्टर

  • पुरुष- न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना बिना फुलाए 80 और फुलाने के बाद 85 सेंटीमीटर
  • महिला- न्यूनतम लंबाई- 157 सेंटीमीटर, वजन कम से कम 42 किलोग्राम

पुलिस कांस्टेबल

  • पुरुष की न्यूनतम लंबाई 167 सेंटीमीटर, महिला की 157 सेंटीमीटर

 सैलरी 

  1. पुलिस सब इंस्पेक्टर- पे मैट्रिक्स लेवल-06 (35400-112400)
  2. पुलिस कांस्टेबल- पे मैट्रिक्स लेवल-02 (19900-63200)
  3. असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर- पे मैट्रिक्स लेवल-04 (25500-81100)
  4. फोटोग्राफर- पे मैट्रिक्स लेवल-02 (19900-63200)
  5. लैबरोटरी टेक्नीशियन- पे मैट्रिक्स लेवल-04 (25500-81100)
  6. पुलिस कांस्टेबल बैंड मैन- पे मैट्रिक्स लेवल- 02 (19900-63200)
  7. पुलिस कांस्टेबल मास्ट लस्कर- पे मैट्रिक्स लेवल-02 (19900-63200)
  8. पुलिस कांस्टेबल वायरलेस मैनेजर- पे मैट्रिक्स लेवल- 02 (19900-63200)
  9. स्टेनोग्राफर- पे मैट्रिक्स लेवल-04 (25500-81100)
  10. लोवर डिवीजन क्लर्क- पे मैट्रिक्स लेवल- 02 (19900-63200)

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद