आर्टिकल

बस स्टैंड के अभाव में यात्री बेहाल, खड़े रहने दूकानों का ले रहे सहारा, फलक अतिक्रमण की चपेट में

नवभारत डेस्क

वर्धा. आर्वी, कारंजा की ओर जानेवाली सभी बसों का आर्वी नाका चौक पर स्टापेज है़ शहर के विभिन्न हिस्सों से आर्वी नाका चौक नजदीक आता है़  जिससे ज्यादातर लोग मुख्य बस स्थानक पर जाने की बजाय आर्वी नाका से ही बस पकड़ते है़ं  अनेक वर्षों से बसों का आर्वी नाका चौक मुख्य स्टापेज होने के बावजूद भी यात्रियों को खड़े रहने के लिए स्टैंड नहीं बनाया गया़ चौक का फलक भी अतिक्रमण की चपेट में है़  बारिश, धूप में यात्रियों को पेड़ तथा दूकानों का आसरा लेकर खड़े रहना पड़ रहा है. 

आर्वी रुट पर खरांगणा, आंजी, तलेगांव, आर्वी, आष्टी, कारंजा आदि छोटे बडे गांव तथा शहर है़  जहां से प्रतिदिन लोग वर्धा में व्यवसाय, नौकरी के लिए अपडाऊन करते है़  आर्वी नाका चौक से शहर के अन्य जगहों पर जाने में आसानी होती है़  इस वजह से ज्यादातर लोग आर्वी नाका चौक पर ही बस से उतरना तथा बैठना पसंद करते है़ं  जिससे चौक पर यात्रियों की संख्या बड़ी है़  किंतु, मार्ग पर अबतक बस स्टैंड का निर्माण नहीं किया जाने से यात्रियों को दूकान तथा पेड़ों का आसरा लेकर खड़े रहना पड़ता है.  

प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी

वर्षों पहले आर्वी नाका चौक पर पुराना बस स्टैंड था़  लेकिन मार्ग के निर्माणकार्य में बाधा निर्माण होने से वह गिराया गया है़  इसके बाद फिर बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था़  किंतु जगह को लेकर समस्या निर्माण होने के कारण यह प्रस्ताव को मंजुरी नहीं मिली़  परिणामवश एसटी स्टैंड के अभाव में नागरिकों को बस की राह में दूकानों का आसरा लेकर ही खड़े रहना पड़ता है़  बारिश के समय में भीगते हुए बस पकड़नी पड़ रही है.  

बस आने पर यात्रियों की भगदड़

आर्वी नाका चौक स्थित आर्वी बस स्टैंड का फलक इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है़  फलक के चारों ओर बड़ी संख्या में सब्जी, फलों की दूकानें लगी हुई है़ जिसके कारण यात्रियों के सामने खड़े कहां रहना, यह प्रश्न उपस्थित हो जाता है़  कई बार अतिक्रमण तथा वाहनों की भीड़ के कारण चालक को बस दूर रोकनी पड़ती है़  जिससे बस आने पर भगदड़ मच जाती है. 

यातायात हो रहा बाधित

आर्वी नाका चौक परिसर का मार्ग अतिक्रमण के कारण सिकुड़ गया है़  ऐसे में चालक को बस मार्ग पर ही रोकनी पड़ती है़  जबतक सभी यात्रियों का चढ़ना तथा उतरना नहीं होता तबतक बस मार्ग पर खड़ी रहने के कारण यातायात बाधित हो जाता है़  जिससे आर्वी नाका चौक पर अतिक्रमण दूर कर बस खड़ी रखने विशिष्ट जगह के लिए प्रावधान करना जरूरी है.

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल