आर्टिकल

दिल्ली टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पहले बैटिंग, सूर्या प्लेइंग-11 से बाहर, पुजारा खेलेंगे अपना 100वां मैच

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. आज दिल्ली में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है। आज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) में 1-0 की बढ़त हासिल करने वाली टीम इंडिया अब देश की राजधानी दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया से फिर  छक्के छुड़ाने को तैयार है। 

आज अरुण जेटली स्टेडियम के फिरोज शाह कोटला मैदान में अब से कुछ ही देर में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू होने वाला है। इससे पहले नागपुर में हुए मैच में भारत ने एक पारी और 132 रन से आसान जीत दर्ज की थी। ऐसे में अब क्या इस बड़े मुकाबले में भी टीम इंडिया इसी तरह जीत दर्ज करेगी या फिर ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को हराते हुए कमबैक करेगी, इसका फैसला तो अब आनेवाले 3-4 दिनों में ही होगा।

आज टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया है। वहीं चोट के बाद श्रेयस अय्यर की वापसी हो रही है, उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और ऐसे में फिट होने पर उनकी वापसी हो रही है। वहीं आज भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे  हैं। वो ऐसा करिश्मा करने वाले देश के 13वें खिलाड़ी बनेंगे। अभी तक वो 19 शतक और 7000 से अधिक रन बना चुके हैं। अपने 100वें टेस्ट में वो बड़ी भी पारी खेलने के इच्छुक होंगे।

दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा