प्रतीकात्मक तस्वीर  
आर्टिकल

दिल्ली: निक्की हत्याकांड के बाद अब डबल मर्डर, सनकी शख्स ने पत्नी और डेढ़ साल के बेटे को चाकू-पेचकस से गोदकर किया ख़त्म

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. निक्की हत्याकांड (Nikki Murder Case) के बाद अब राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा हुआ है। जी हां, मिली जानकारी के अनुसार नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटे की चाकू और पेचकस से निर्ममता से गोदकर हत्या (Murder) कर दी है। 

इतना ही नहीं इस भयानक वारदात को अंजाम देने के बाद सनकी हत्यारे ने बाकायदा पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी है। इस सूचना के मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

मामले पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम बृजेश है। दरअसल हत्यारे बृजेश ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में चाकू और पेचकस से गोदकर अपनी बीवी  और बेटे की हत्या कर दी है। मृतक पत्नी का नाम अंजली (24 साल) है और बेटा ऋतिक जो सिर्फ डेढ़ साल का था। हत्यारे ने उस मासूम को भी नहीं छोड़ा। फिलहाल पुलिस अपनी तफ्तीश कर रही है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट