आर्टिकल

चंद्रयान-3 की लैंडिंग, 23 अगस्त को नहीं है 'फाइनल', अंतिम समय में टल भी सकती है 'तारीख'!

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. जहां एक तरफ तमाम बाधाओं को पार करता हुआ मिशन चंद्रयान-3 (Chnadrayan3) अब अपने आखिरी मुकाम पर है। वहीं पूरा देश और विश्व आगामी 23 अगस्‍त को चंद्रयान के चांद की सतह पर उतरने के इंतजार में बैठा है। दरअसल बीते, रविवार को खबर आई कि रूस का लूना-25 यान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया, ऐसे में अब पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 पर हैं।लेकिन, अब इस बारे में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) अहमदाबाद के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने बीते सोमवार को बड़ी बात कही है। 

जी हां, दरअसल उन्‍होंने कहा है कि, अगर लगेगा की लैंडर या चांद की स्थिति उतरने के लिए ठीक नहीं है तो लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया जाएगा। देसाई की बात से अब यह एक बात साफ है। लैंडिंग की तारीख फिलहाल फाइनल नहीं है। उन्होंने बताया कि, अगर चंद्रयान-3 के लैंडर को लैंडिंग की सही जगह नहीं मिली तो लैंडिग टल भी सकती है। उनके अनुसार यह ISRO के वैज्ञानिकों का 'प्लान B' है।

वहीं नीलेश एम. देसाई ने यह भी कहा कि, चंद्रयान के चांद पर उतरने से 2 घंटे पहले हम लैंडर और चांद की स्थिति का जायजा लेंगे। उसके बाद लैंडर के चांद पर लैंड कराने पर फैसला लेंगे। अगर ऐसा लगेगा की लैंडर या चांद की स्थिति उतरने के लिए ठीक नहीं है तो हम इसे 27 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा देंगे। हम 23 अगस्त को लैंडर को लैंड कराने की कोशिश पर जरुर करेंगे।

इस बाबत ISRO के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने बताया कि, "लैंडिंग एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया होती है है। हम आखिरी 2 किलोमीटर (चंद्रमा की सतह से ऊपर) में ऐसा (चंद्रयान -2 मिशन में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग) करने से चूक गए थे।"

नायर ने आगे कहा कि, "ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिन्हें एक साथ काम करना होगा...थ्रस्टर, सेंसर, अल्टीमीटर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और बाकी सभी चीजें। कहीं भी कोई गड़बड़ी होने पर.हम मुसीबत में पड़ सकते हैं।" वहीं ISRO की मानें तो रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के बुधवार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है।

आप यहां देखें चंद्रयान लैंडिंग को Live

आप नीचे दिए गए इन लिंक्स पर क्लिक करके Live देख सकते हैं. इन सभी वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिए गए हैं, जिन पर क्लिक कर आप सीधा प्रसारण शुरू होने के बाद आसानी से देख सकते हैं। 

  • इसमें ISRO की आधिकारिक वेबसाइट - www.isro.gov.in 
  • ISRO यूट्यूब चैंनल लिंक - www.youtube.com 
  • ISRO फेसबुक लिंक - www.facebook.com दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना