आर्टिकल

आंबेगांव कचरा प्रोजेक्ट में आग का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा

प्रभाकर दुबे

पुणे. कात्रज के पास आंबेगांव के कचरा प्रक्रिया प्रोजेक्ट में आग लगाकर कार्यालय में तोड़फोड़ करने की घटना इस परिसर में लगाए गए सीसीटीवी  में कैद हो गई थी. पुलिस ने इस घटना की वीडियो वाली हार्डडिस्क अपने कब्जे में ले ली है. जल्द संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह जानकारी मनपा के अधिकारी ने दी.

आंबेगांव स्थित कचरा प्रोजेक्ट का विरोध करने के लिए जमा हुए नागरिकों ने कचरा प्रोजेक्ट के कचरे में आग लगा दी थी. इतना ही नहीं, बल्कि कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई. खास बात यह है कि कचरा प्रोजेक्ट का विरोध करने के लिए एक पूर्व नगरसेवक ने बैठक बुलाई थी.  मौजूदा स्थानीय नगरसेवक भी उपस्थित थे. 

कार्यालय के सामानों के साथ तोड़फोड़

सभी ने एक मुख से कचरा प्रोजेक्ट के खिलाफ आवाज उठाई. इसके कुछ समय बाद प्रोजेक्ट के अंदर प्रक्रिया के लिए जमा किए गए कचरे में आग लगा दी गई और कार्यालय के सामानों के साथ तोड़फोड़ की गई. कचरा जलने से परिसर में धुंआ फैल गया, जिससे नागरिकों में खलबली मच गई. फायर बिग्रेड को इस आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान