File Pic 
आर्टिकल

BJP का केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप- सरकारी स्कूलों में हुआ शिक्षा घोटाला, 'टॉयलेट' को भी बताया क्लासरूम

राहुल गोस्वामी

नयी दिल्ली.  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के शिक्षा विभाग में घोटाले का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि शहर की सरकार (AAP Goverment) ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के दिशानिर्देशों की अनदेखी करते हुए स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण का अपना मौजूदा बजट बढ़ाया।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 2020 में दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग को भेजी गई केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि निर्माण लागत में 326 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई, जो निविदा राशि से 53 प्रतिशत अधिक है। भाटिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ अरविंद केजरीवाल के ‘डीएनए' में भ्रष्टाचार है। यह ‘आप' की नहीं ‘पाप' की सरकार है। वह और (उप मुख्यमंत्री मनीष) सिसोदिया भ्रष्टाचार करने में माहिर हैं।''

उन्होंने पूछा, ‘‘ यह पैसा कहा गया? क्या यह आपकी जेब में गया अरविंद केजरीवाल जी? क्या आपने रिपोर्ट का संज्ञान लिया? आपने क्या कार्रवाई की? '' भाटिया ने आरोप लगाया, ‘‘ आप (आप आदमी पार्टी की) सरकार ने दिल्ली में 500 नए स्कूल बनवाने का वादा किया था। हालांकि ऐसा किया नहीं गया। फिर उन्होंने कहा कि मौजूदा स्कूलों में वे और कमरों का निर्माण करेंगे। कमरों की संख्या 2,400 से बढ़कर 7,180 की गई। निर्माण लागत में 90 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई।'' 

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा