Pic: ANI 
आर्टिकल

बेंगलुरु: PM मोदी 11 नवंबर को करेंगे केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का उद्घाटन, होगा कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/बेंगलुरु. बेंगलुरु (Bangluru) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आगामी 11 नवंबर को लगभग 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kempegowda International Airport) के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे बेंगलुरु  के संस्थापक केंपेगौड़ा की 108 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास करेंगे।

ख़ास होगा टर्मिनल 2 

गौरतलब है कि, 5000 करोड़ रुपये की लागत से बने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को बेंगलुरु के गार्डन सिटी के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में डिज़ाइन किया गया है, इसमें भ्रमण करना,यात्रियों के लिए "बगीचे में चलने" जैसा होगा।

केंपेगौड़ा की कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण

वहीं बेंगलुरु के संस्थापक केंपेगौड़ा की 85 करोड़ रुपये की लागत से बनी 220 टन वजनी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसे जानेमाने मूर्तिकार और पद्म भूषण से सम्मानित राम वनजी सुतार ने तैयार किया है। नाता दें कि, सुतार ने ही गुजरात में ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ और बेंगलुरु के विधान सौध में महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाई थी। इसके सतह ही केंपेगौड़ा की प्रतिमा के अलावा परिसर में 23 एकड़ क्षेत्र में एक हेरिटेज पार्क भी बनाया जाएगा।

केंपेगौड़ा में बनेगा थीम पार्क भी 

जानकारी दें कि, केंपेगौड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नारायण ने इस बाबत कहा कि, केंपेगौड़ा थीम पार्क के विकास के लिए पूरे राज्य से पवित्र मिट्टी इकट्ठी करने के अभियान को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बीते 21 अक्टूबर को यहां विधान सौध के सामने शुरू किया था।

स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स

बता दें कि, इसके पहले स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स (Skytrax World Airport Awards) 2022 में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा (Kempegowda)अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (BLR Airport) को भारत एवं दक्षिण एशिया (South Asia) के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाअड्डे (Best Airport) का खिताब मिल चूका  है। पुरस्कार समारोह 16 जून को फ्रांस के पेरिस में पैसेंजर टर्मिनल एक्सपो में आयोजित किया गया था। 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए