आर्टिकल

अमेरिका: बाल्टीमोर पुल हादसे में 6 लापता, सभी को माना गया 'मृत'

राहुल गोस्वामी

बाल्टीमोर (अमेरिका): अमेरिका (America) में मैरीलैंड के बाल्टीमोर में सोमवार देर रात एक मालवाहक जहाज के बाल्टीमोर पुल से टकराने और इसके चलते पुल के नदी में गिरने के बाद लापता हुए सभी छह लोगों को मृत मान लिया गया है और उनकी तलाश के अभियान को अगले दिन तक के लिए रोक दिया गया। मैरीलैंड के गवर्नर ने बताया कि पोत के चालक दल के सदस्यों ने ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' से टकराने से पहले चेतावनी संदेश जारी किया था जिसकी वजह से अधिकारियों को पुल पर वाहनों की संख्या को सीमित करने में मदद मिली।

जहाज पुल के एक खंभे से टकरा गया, जिससे ढांचा देखते ही देखते कुछ ही सैकंड में नदी में गिर गया। इस दौरान जहाज में आग लग गई और उसमें से काला धुआं निकलने लगा। किसी ने इस घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मैरीलैंड राज्य पुलिस के अधीक्षक कर्नल रोलैंड एल बटलर जूनियर ने मंगलवार शाम को बताया कि लापता लोगों की तलाश रोक दी गई है और गोताखोर बुधवार सुबह छह बजे मौके पर फिर आएंगे और तब तक नदी में रात की चुनौतीपूर्ण स्थितियों में सुधार हो जाएगा। https://twitter.com/airnewsalerts/status/1772820334292373635

यह जहाज स्थानीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे बाल्टीमोर में ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' के एक खंभे से टकरा गया। राज्य के परिवहन मंत्री पॉल विडेफेल्ड ने कहा कि जिन छह लोगों का अब भी पता नहीं चल पाया है, वे पुल पर गड्ढे भरने वाले निर्माण दल का हिस्सा थे। श्रमिकों को नियुक्त करने वाली कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार दोपहर को कहा कि नदी की गहराई और दुर्घटना के बाद की अवधि को देखते हुए लापता लोगों को मृत मान लिया गया है।

‘ब्राउनर बिल्डर्स' के कार्यकारी उपाध्यक्ष जेफरी प्रिट्जकर ने कहा कि जब पुल गिरा तब श्रमिक उसके बीच में काम कर रहे थे। हालांकि अभी कोई शव बरामद नहीं हुआ है। बचावकर्मियों ने नदी से दो लोगों को निकाला है जिनमें से एक का इलाज अस्पताल में किया गया और कुछ घंटों के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। कई वाहन भी नदी में गिर गए हैं।

बाल्टीमोर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने इसे ''एक अकल्पनीय त्रासदी'' कहा। उन्होंने कहा, ‘‘आपने कभी नहीं सोचा होगा कि आप इस पुल को धराशायी होते हुए देखेंगे। यह किसी एक्शन फिल्म जैसा लग रहा था।'' पोत का प्रबंधन करने वाली ‘सिनर्जी मरीन ग्रुप' ने एक बयान में कहा कि जहाज के मालिकों और प्रबंधकों ने बताया कि जहाज सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे बाल्टीमोर के ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज' के एक खंभे से टकरा गया। इसमें कहा गया है कि चालक दल के सभी सदस्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा