आर्टिकल

बहरीन ने 125 से ज्यादा भारतीय कैदियों को स्वदेश भेजा, नौसेना के पृथक केंद्र में रखे गए

रितू त्रिपाठी

कोच्चि. बहरीन सरकार ने 125 से ज्यादा भारतीय कैदियों की सजा माफ करते हुए उन्हें एक विशेष विमान से प्रत्यर्पित कर दिया। यहां इन लोगों को नौसेना के एक पृथक केंद्र में रखा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गल्फ एयर की फ्लाइट से रविवार शाम छह बजकर 45 मिनट पर 125 भारतीय नागरिक कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। एर्नाकुलम जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 बंद की वजह से यहां फंसे अपने 60 नागरिकों को लेकर बहरीन का विमान रवाना हो गया।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद स्वदेश आए लोगों को स्कूल फॉर नवल एयरमेन (एसएफएनए) में पृथक-वास के लिए रखा गया। इन लोगों को सीआईएएल से यहां केएसआरटीसी बस से जिला प्रशासन के संरक्षण में लाया गया और फिर नौसेना अधिकारियों को सौंप दिया गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार शुरुआत में इन लोगों को एक सैन्य अड्डे-कोच्चि नवल बेस में पृथक किया जाना है, जहां नौसेना के प्रशिक्षित स्वास्थ्य अधिकारी उनकी नियमित निगरानी करेंगे।

उन्होंने बताया कि 14 दिन की अनिवार्य पृथक अवधि के बाद इन्हें घर भेजे जाने के लिए राज्य एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा। नौसेना ने 20 मार्च को 200 बिस्तरों वाला एक पृथक केंद्र कोच्चि में तैयार किया था, जिसका इस्तेमाल छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे नौसेना कर्मियों के लिए ट्रांजिट पृथक शिविर के रूप में किया जा रहा है। एर्नाकुलम जिले के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की वजह से संयुक्त अरब अमीरात में फंसे 347 यात्री दुबई और अबू धाबी से एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विशेष विमानों से रविवार शाम को यहां पहुंचे।(एजेंसी)

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट