Pic: Social Media 
आर्टिकल

अतीक-अशरफ मर्डर: आज कर सकती है अतीक की पत्नी शाइस्ता सरेंडर, प्रयागराज के तीन थानों में अलर्ट

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/प्रयागराज. जहां बीते शनिवार रात को गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ (Atiq-Ashraf Murder) की 3 लोगों ने हत्या कर दिन है।  वहीं इन तीनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस से कहा कि वे अतीक और अशरफ गिरोह का सफाया कर प्रदेश में अपनी पहचान बनाना चाहते थे। 

इधर पहले अपने बेटे और अब पति की मौत के बाद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) आज सरेंडर कर सकती है। दरअसल अब माना जा रहा है कि, शाइस्ता प्रयागराज के तीन थानों में से किसी एक थाने में आज सरेंडर कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक शाइस्ता धूमनगंज, खुल्दाबाद या पुरामुफ्ती में से कहीं पर सरेंडर कर सकती है। 

वहीं अहमद बंधुओं की इस हत्या के बाद प्रदेश भर में अब अलर्ट है। इस बीच मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों की बैठक हो रही है।  प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद सीएम आवास पर मौजूद हैं। वह प्रयागराज मामले में वे CM योगी को जानकारी देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के सलाहकार मृत्युंजय सिंह भी पहुंच गए हैं। 

वहीं मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में ही अतीक और अशरफ अहमद को आज ही दफनाया जाएगा।  कल ही अतीक अहमद के बेटे असद को उसके दादा कब्र के पास दफनाया गया था। फिलहाल अहमद बंधुओं के सहवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।  

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात