आर्टिकल

इंजीनियर्स के लिए सुनहरा मौका, 637 पदों के लिए निकली वैकेंसी

यह भर्ती ब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अंतर्गत की जाएगी, जिसमें कुल 637 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर, 2020 निर्धारित की गई है।

रंजन सिंह

APSC Recruitment 2020: इंजीनियरिंग की डिग्री धारक छात्रों को लिए सुनहरा मौका हैं। असम पब्लिक सर्विस कमीशन, एपीएससी ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें कैंडीडेट्स से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) आवेदन मंगाए हैं, साथ ही जूनियर इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) और असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/मेकैनिकल/इलेक्ट्रिकल/केमिकल) के पदों पर भी भर्ती निकली है। यह भर्ती ब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अंतर्गत की जाएगी, जिसमें कुल 637 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर, 2020 निर्धारित की गई है।

वैकेंसी डिटेल 

  •  सिंचाई विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल)- 182 पद
  • सिंचाई विभाग के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल)- 368 पद
  • पब्लिक हेल्थ इंजीनयिरिंग डिपार्टमेंट के अंतर्गत असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/मेकैनिकल/इलेक्ट्रिकल/केमिकल)- 87 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा

 पदों के अनुसार अलग-अलग आयुसीमा और शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

ऐसे करें अप्लाई 

एपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.apsc.nic.in पर जाकर अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। लिफाफे पर परीक्षा का नाम लिखा होना जरुरी है।

चयन प्रक्रिया

सेलेक्शन की प्रक्रिया क्या होगी, इसके बारे में बाद में बताया जाएगा।

महत्त्वपूर्ण तिथियां 

अप्लीकेशन फॉर्म को भरने की अंतिम तारीख 22 सितंबर, 2020

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद