File Photo 
आर्टिकल

पशु पालकों का मनपा दल पर हमला, फ्रेजरपुरा थाने में मामला दर्ज

नवभारत डेस्क

अमरावती. गुरुवार को शहर के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभु कालोनी में आवारा पशु प्रबंधन कार्रवाई को धमके महानगर पालिका के दल पर पशु पालक परिवार ने हमला बोल दिया. सुंडे परिवार की महिलाओं ने पुलिस व मनपा के दल के साथ हाथापाई व गाली गलौच कर जब्त मवेशियों को छुड़ाने की कोशिश की. जिस पर संबंधित पशु पालक सुंडे परिवार के खिलाफ फ्रेजरपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है. 

प्राप्त शिकायतों पर एक्शन 

महानगर पालिका प्रशासन को प्रभु कालोनी निवासी पशु पालक सुंडे परिवार की अनेकों शिकायतें प्राप्त हुईं. जिसमें संबंधित परिवार पर रास्ते पर अतिक्रमण कर दुग्ध व्यवसाय करना, क्षेत्र में गंदगी फैलाना तथा रास्ते पर खुले में मवेशियों को बांधना आदि का समावेश था. इन शिकायतों के निराकरण के लिए पशु विभाग,अतिक्रमण विभाग, स्वच्छता निरीक्षक व पुलिस का दल मौके पर धमका था. लेकिन सुंडे परिवार ने कार्रवाई में खलल पैदा कर मनपा दल पर ही हमला कर दिया. जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया.   

पशु पालन के नियमों का हो पालन : डा. बोंद्रे

शहर में पशु पालकों को नियमानुसार ही पशु पालन की अनुमति है. शहरी क्षेत्र में पशु पालन अधिनियम के तहत पशु पालकों को परिसर की स्वच्छता, पशुओं का प्रबंधन, कचरे व पानी का प्रबंधन बंधनकारक है. इस लिए सभी पशुपालक नियमों का पालन कर पशु पालन करें, अन्यथा संबंधितों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएंगी. ऐसी जानकारी जिला पशु शल्य चिकित्सक डा. सचिन बोंद्रे ने दी. 

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी