Representative Photo 
आर्टिकल

अमेरिका में फ्लाइट कैंसिल होने पर चमकी महिला की किस्मत, जीते 10 लाख डॉलर

आसिफ सईद

तलाहस्सी (अमेरिका): उड़ान रद्द होने पर मिसौरी की एक महिला की किस्मत खुल गई। दरअसल इस दौरान महिला ने कुछ लाटरी टिकट खरीदे जिसमें उसे 10 लाख डॉलर का इनाम मिला। फ्लोरिडा (Florida) लॉटरी (Lottery) की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मिसौरी के कनसास सिटी की एंजेला कैरावेला (51) ने ‘द फास्टेस्ट रोड टू यूएसडी 10,00,000' स्क्रैच गेम से पिछले महीने 10 लाख डॉलर का शीर्ष इनाम जीता। उसने अपनी जीती हुई रकम एक बार में लेने का विकल्प चुना जो तकरीबन 7,90,000 डॉलर थी।

कैरावेला ने कहा, “अचानक उड़ान रद्द होने के बाद मुझे लगा था कि कुछ अजीब होने वाला है।” उसने कहा, “मैंने समय बिताने के लिए कुछ टिकट खरीदे और 10 लाख डॉलर यूं ही जीत लिए।”

कैरावेला ने तांपा के पूर्व में स्थित ब्रैंडन में पब्लिक्स सुपरमार्केट से अपना विजयी टिकट खरीदा था। इस स्टोर को विजयी टिकट बेचने के लिए 2,000 डॉलर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे।

यूएसडी 30 खेल जिसे कैरावेला ने जीता, वह फरवरी 2020 में शुरू हुआ था और इसमें 10 लाख डॉलर के 155 शीर्ष इनाम हैं और 94.8 करोड़ डॉलर के नकद पुरस्कार हैं। 

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना