दिल्ली में आज भी 'बहुत खराब' श्रेणी में AQI 
आर्टिकल

दिल्ली-NCR में हवा अब भी 'बेहद खराब', आज भी AQI 300 पार, नहीं है जल्द राहत की उम्मीद

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटे  के मुकाबले आज हवा कुछ और खराब हो गई है। यहाँ गुरुग्राम को छोड़कर दिल्ली समेत NCR के सभी प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है और सूचकांक 300 के पार ही बना हुआ है। कहा तो यह भी जा रहा है कि आने वाले दिनों में इससे कोई बड़ी राहत भी नहीं मिलने वाली है, क्योंकि मौसम की परिस्थितियां अभी भीं प्रतिकूल बनी हुई हैं। आज भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में है।

दरअसल आज केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता आज भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। आज आनंद विहार में AQI 374, जहांगीरपुरी में 399, लोधी रोड में 315, न्यू मोती बाग में 370 दर्ज किया गया है।

जानकारी दें कि बीते सोमवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया था। वहीं, फरीदाबाद में यह 329, गाजियाबाद में 321, ग्रेटर नोएडा में 318 और नोएडा में 331 रहा था। यह सभी आंकड़े बहुत खराब श्रेणी वाले ही हैं। 

हालांकि गुरुग्राम में जरूर AQI 300 से नीचे 261 दर्ज किया गया था जो खराब श्रेणी में आता है। CPCB के मुताबिक, कुछ दिन में हवा की गुणवत्ता मे अधिक सुधार की संभावना भी नहीं है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में जैसे-जैसे गिरावट आएगी, वैसे ही हवा की गति कम होने से वातावरण में फैले प्रदूषक कण और संघन होंगे।

CPCB ने आज यानी मंगलवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से चलने का अनुमान बताया है। ऐसे में आज भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। हालांकि आगामी गुरूवार को हवाएं जरुर पूर्व की दिशा से चल सकती हैं। साथ ही आज हवा की गति 8 किमी/घंटे रहने की संभावना है।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज