राघव चड्ढा-अरविंद केजरीवाल 
आर्टिकल

'आप' नेता राघव चड्ढा ने पढ़े केजरीवाल के 'कसीदे', बताया उन्हें आधुनिक महात्मा गांधी

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) में हुए आबकारी घोटाले में जहां CBI ने केजरीवाल (Arvind Kejeriwal) को आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए कल यानी रविवार को तलब किया है। वहीं इस पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि ,वह रविवार को एजेंसी के समक्ष पेश होंगे। 

इसके साथ ही दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बीते 75 वर्ष में 'आप' की तरह किसी भी पार्टी को निशाना नहीं बनाया गया। इसके साथ ही आज 'आप' ने अपने पार्टी संयोजक की तुलना सीधे महात्मा गांधी से ही कर डाली है। 

जी हां, दरअसल आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) ने कहा, अरविंद केजरीवाल बेदाग ईमानदारी वाले आधुनिक समय के महात्मा गांधी हैं. वहीं उनका यह भी कहना था कि, आम आदमी पार्टी के नेता भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। 

गौरतलब है आज अपनी प्रेस कांफ्रेंस में  केजरीवाल ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि पिछले महीने विधानसभा में भ्रष्टाचार के बारे में बोलने के बाद "अगला नंबर उनका होगा।'' बाद में एक ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, "हम अदालतों में झूठी गवाही देने और झूठे सबूत पेश करने के लिए सीबीआई और ED अधिकारियों के खिलाफ उचित मामले दर्ज कराएंगे।'' 

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात