'दो-तिहाई बहुमत से जीत रही बीजेपी', दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा

Delhi Assembly Elections 2025: अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह सभी योजनाओं को जारी रखेगी। जिसमें मुफ्त बस सेवा, मुफ्त पानी या बिजली भी शामिल हैं।
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
अनुराग ठाकुर, ( बीजेपी सांसद)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी क्योंकि लोग ‘बहानेबाज और महिला विरोधी' अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी  की असलियत समझ चुके हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा जनता के दिलों में सबसे ऊपर है और जनता के दिल में एक ही बात है कि भाजपा को जीतना है।

दिल्ली के पूर्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप महिला विरोधी पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल की केजरीवाल के आवास पर पिटाई की गई और अब मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी की तस्वीर को पार्टी के पोस्टर पर भी जगह नहीं दी गई है।

दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी भाजपा- अनुराग ठाकुर

दिल्ली के 70 सीटों पर 5 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी, क्योंकि दिल्ली की जनता बहानेबाज और महिला विरोधी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की असलियत समझ चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के मुख्यमंत्री के संबंध में कहा कि भाजपा ऐसे व्यक्ति को चुनेगी जो ईमानदार और स्वच्छ छवि वाला हो। मुफ्त सुविधाओं की घोषणाओं पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम इन योजनाओं में अरविंद केजरीवाल और आप द्वारा किए गए घोटालों की जांच एसआईटी (विशेष जांच दल) से करवाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव की खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें!

दिल्ली में जारी रहेंगी सभी योजनाएं

अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह सभी योजनाओं को जारी रखेगी। जिसमें मुफ्त बस सेवा, मुफ्त पानी या बिजली भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के कल्याण और महिलाओं को मासिक 2500 रुपये देने सहित अपने चुनावी वादों को भी पूरा करेगी। एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने पूछा कि केजरीवाल द्वारा पिछले 11 सालों में की गयी घोषणाओं में कितनी पूरी की गयी। ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के शासन में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 10वें नंबर पर थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com